सर्दियों में बार-बार बीमार हो रहा है छोटा बच्चा? एक्सपर्ट ने बताया ठंड नहीं, बल्कि पेरेंट्स देखभाल के दौरान करते हैं ये 5 गलतियां

Winter Baby Care Tips: इस मौसम में बहुत ध्यान रखने के बाद भी बच्चे बीमार हो जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेरेंट्स देखभाल करते वक्त कुछ ना कुछ गलतियां कर रहे होते हैं जो उन्हें बीमार डालने का काम करते हैं.

Baby Health Care Tips

इन टिप्स की मदद से बच्चों का ख्याल रखें. Image Credit- Freepik

Baby Health Care Tips: सर्दियों का मौसम छोटे बच्चों के लिए चुनौतियों से भरा हुआ होता है. इस दौरान बच्चे का बीमार होने का डर रहता है और अगर ध्यान ना रखा जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी हवाएं और गिरता तापमान उन्हें जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है. हालांकि, इस दौरान पेरेंट्स अपने बच्चे का काफी ध्यान रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है. इसको लेकर पेरेंटिंग कोच अर्चना मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो के जरिए बताया है कि पेरेंट्स देखभाल के दौरान अक्सर कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें बीमार डालने का काम करती है. वो गलतियां क्या हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों की देखभाल करने के लिए टिप्स | Baby Care Tips for Winter

जरूरत से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाना- ठंड से बचाने के लिए अक्सर बच्चों को बहुत मोटे और ज्यादा कपड़े पहनाए जाते हैं. लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है क्योंकि इससे उन्हें पसीना आ सकता है और ठंड लग सकती है.

हीटर के पास रखना- पेरेंट्स बच्चे को हीटर के एकदम पास रख देते हैं. ऐसा करने से उन्हें लगता है कि बच्चा ठंड से बचा रहेगा. लेकिन, ऐसा करने से बच्चे की स्किन जल सकती है और सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

स्किन रूखी रखना- सर्दियों में स्किन बहुत रूखी हो जाती है. इसलिए बच्चे की स्किन को मुलायम बनाने के लिए आप क्रीम लगाएं, क्योंकि रूखापन बच्चे की स्किन लाल कर सकते हैं.

रोज नहलाना- बच्चे अक्सर गंदगी करते हैं और उनके अंदर से बदबू आने लगती है. इसलिए कई पेरेंट्स बच्चे को नहलाने लगते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें क्योंकि ऐसा करने से बच्चा बीमार हो सकता है. बेहतर है कि आप हल्के गीले कपड़े से बच्चे को साफ कर दें.

विज्ञापन

ठंडा दूध पिलाना- बच्चे को ऊपर का दूध पिलाते वक्त हल्का गर्म कर लें. इससे बच्चा ठंड से बचा रहेगा और वो बीमार नहीं पड़ेगा. हालांकि, कई पेरेंट्स बच्चे को ठंडा दूध पिलाने की गलती कर देते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ