जो तुम्हारा है तुम तक खुद चलकर आएगा… थेरेपिस्ट ने बताया क्या है लॉ ऑफ डिटैचमेंट, बस करना होगा यह काम

Law Of Detachment: अगर आप भी किसी चीज के पीछे भाग रहे हैं तो गलती कर रहे हैं. थेरेपिस्ट की सलाह है कि किसी के पीछे भागने के बजाय आपको लॉ ऑफ डिटैचमेंट सीखना चाहिए. यहां जानिए थेरेपिस्ट इस बारे में और क्या कहते हैं.

Law of Detachment

Apna Pyar Kaise Paye: इस तरह आपको वो जरूर मिलेगा जो आपके लिए बना है. Image Credit - Pexels

Relationship Tips: डिटैचमेंट या वैराग्य का मतलब यह नहीं है कि आप जो चाहते हैं उसे छोड़ दें या उससे दूर चले जाएं लेकिन जिन चीजों के पीछे आप भागते हैं उन्हें अक्सर खो देते हैं क्योंकि शायद वो चीजें या वो लोग आपके लिए बने ही नहीं हैं. इसी बारे में बता रहे हैं हिपनोथेरैपिस्ट प्रतीक बजाज. थेरेपिस्ट (Therapist) ने बताया कि किस तरह आप जिसे चाहते हैं उसे पा सकते हैं. यहां जानिए अपने प्यार या किसी जरूरी चीज को पाने के लिए किस तरह सीखा जाता है लॉ ऑफ डिटैचमेंट (Law Of Detachment) और यह क्यों जरूरी है.

विज्ञापन

किस तरह जिंदगी में रहेंगे जरूरी लोग

थेरेपिस्ट ने बताया आप जिस चीज के पीछे जितना भागते हैं वो आपसे उतनी ही दूर चली जाती है, चाहे वो कोई इंसान हो, मोहब्बत हो या तुम्हारा सपना. यही है लॉ ऑफ डिटैचमेंट. जब तुम किसी चीज से बहुत ज्यादा चिपक जाते हो तो तुम उसे नहीं बल्कि अपने आप को खो देते हो. फिर हर इमोशन, हर ख्याल बस उसी चीज के चारों ओर घूमता रहता है. यहां पर ही गेम चेंज करने की जरूरत होती है.

विज्ञापन

डिटैचमेंट का मतलब किसी चीज को छोड़ देना नहीं है, इसका मतलब है अपनी शांति (Peace) को पहले रखना. थेरेपिस्ट कहते हैं कि जब तुम छोड़ना सीख जाते हो तो तुम्हें समझ आ जाता है कि जो तुम्हारा है वो चलकर तुम तक जरूर आएगा, उसके पीछे भागने की जरूरत नहीं है. थेरेपिस्ट इस बात पर जोर देते हैं कि आपको सोचकर देखना चाहिए कि जो चीज तुम्हारे लिए बनी है तुम्हें उसके पीछे भागने की जरूरत नहीं होती. वो खुद रास्ते बनाकर तुम तक चलकर आती है.

थेरेपिस्ट कहते हैं कि आपको खुद से यह वादा करना चाहिए कि अब आप किसी के पीछे नहीं भागेंगे, अपनी एनर्जी उन लोगों और चीजों पर खर्च नहीं करेंगे जो आपको छोड़ने के लिए बने हैं.

विज्ञापन

कैसे सीखते हैं लॉ ऑफ डिटैचमेंट

  • वर्तमान में जीकर और अतीत को पीछे छोड़कर लॉ ऑफ डिटैचमेंट सीखा जाता है.
  • यह समझना जरूरी है कि आपके कंट्रोल में कुछ नहीं है और स्वीकार करना जरूरी है.
  • खुद में खुशी ढूंढना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – New Year 2026: न्यू ईयर पार्टी में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो सेलेब्स के इन लुक्स से ले लीजिए आइडिया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ