पेट में गैस को तुरंत कैसे ठीक करें? यहां जानिए किस मसाले का पानी पेट फूलने की दिक्कत कम करता है

Stomach Gas Home Remedies: पाचन खराब होने पर पेट में गैस बनने लगती है. ऐसे में अगर आप भी पेट की गैस से परेशान हैं तो यहां जानिए किस मसाले का पानी गैस को दूर करके पेट को आराम देने का काम करता है.

Stomach Gas

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय.

Pet me Gas Ka Ilaj: पेट में गैस बनना ऐसी दिक्कत है जो आयदिन लोगों को हो जाती है. पेट की गैस ना सिर्फ मसालेदार खाना खाने से बनती है बल्कि सही तरह से खाना ना खाने से भी बनने लगती है. ऐसे में पेट फूला हुआ हो (Bloating) तो व्यक्ति चैन से उठ-बैठ भी नहीं पाता है. लेकिन, पेट की गैस को दूर करने के लिए घर की ही कुछ चीजें बेहद असरदार साबित हो सकती हैं. यहां जानिए खानपान की वो कौन सी चीजें हैं जो पेट की गैस से राहत दिलाती हैं. यहां ऐसे मसाले का जिक्र किया जा रहा है जिसके सेवन से पेट में बनने वाली गैस दूर होती है और पेट को आराम मिलता है सो अलग.

विज्ञापन

पेट की गैस का रामबाण इलाज

जीरा पानी – पेट की गैस से राहत पाने के लिए जीरा पानी (Jeera Pani) पिया जा सकता है. इसके हेल्दी एंजाइम्स पेट की सेहत अच्छी रखते हैं और दर्द हो तो उसे कम करने में भी असरदार होते हैं.

विज्ञापन

अजवाइन – अजवाइन ऐसा मसाला है जो पेट की गैस और ऐंठन को कम करने में असरादर होता है. अजवाइन को भूनकर खा सकते हैं या फिर इसका पानी बनाकर पिया जा सकता है. अजवाइन का पानी (Ajwain Water) बनाने के लिए इसे पानी में उबालकर छानें और पिएं.

सौंफ के दाने – पेट को ठंडक देने के साथ ही पेट को राहत देते हैं सौंफ के दाने. सौंफ को सादा खाया जा सकता है या फिर इसे पानी में उबालकर सौंफ का पानी पी सकते हैं.

विज्ञापन

अदरक – रसोई में कड़क चाय बनाने के लिए तो अदरक का इस्तेमाल होता ही है, लेकिन आप अदरक को पानी में उबालकर इसका पानी भी पी सकते हैं. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को आराम देने में कारगर होते हैं.

खाना खाते हुए रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
  • पेट में गैस ना बने इसके लिए खाना खाते समय उसे पूरी तरह चबाकर खाएं.
  • बहुत जल्दी-जल्दी खाने से परहेज करें और धीरे-धीरे खाना खाएं.
  • खाना खाकर लेटने या सोने के बजाए कुछ देर वॉक करें.
  • बहुत ज्यादा बाहर का खाने के बजाए घर की ही चीजें खाएं.
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के बजाय आधा घंटा बाद पानी पिएं.

यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन आना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं? यहां जानिए कैसे करें समय रहते समस्या की पहचान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ