Vegetables Storing Tips: गर्मियां शुरू होते ही किचन में कई तरह के बदलाव किए जाते हैं. अगर हम ऐसा नहीं करते तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि सामान सड़ने लगता है, खासतौर से सब्जियां. हालांकि, ऐसा अक्सर ज्यादा गर्मियों में होता है लेकिन अब मार्च के महीने में भी फ्रिज में सब्जियां रखने के बाद भी जल्दी मुरझाने या सड़ने लगी हैं. वैसे ही रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में कुछ लोग हफ्ते भर की सब्जियां एक साथ खरीद लेते हैं, लेकिन सही तरीके से स्टोर ना करने की वजह से वे कुछ ही दिनों में खराब हो जाती हैं. इसलिए ढेर सारी खरीदने से पहले स्टोर करने के टिप्स समझ लेना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- तुलसी का पौधा सूखने की टेंशन खत्म! बस डालें ये घरेलू चीजें, देखें कैसे बढ़ेगी घर की रौनक
सब्जियां स्टोर करने के टिप्स | Vegetables Storing Tips
कागज का करें इस्तेमाल- हरी सब्जियों को स्टोर करने का यह तरीका पुराना है. अक्सर लोग अखबार या कागज का इस्तेमाल सब्जी को रखने के लिए कर सकते हैं. ऐसा करने से सब्जी के अंदर मौजूद नमी खत्म हो जाती है और सब्जी लंबे वक्त तक फ्रेश रहती है.
पानी का असर नहीं होना चाहिए- कुछ लोगों को सब्जी धोकर रखने की आदत होती है. सब्जी धोकर रखना अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ 1 दिन के लिए और अगर आप लंबे वक्त तक के लिए सब्जी स्टोर कर रहे हैं तो धोने से बचें, क्योंकि गीली सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं.
धनिया कैसे रखें- धनिया और पुदीना फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाता है तो आपको पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों चीजों को फ्रेश रखने के लिए आप उन्हें जड़ों सहित एक गिलास पानी में रखें. इसके बाद ऊपर से हल्का सा प्लास्टिक कवर या ढीला पॉलीबैग लगा दें.
आलू को कैसे करें स्टोर- आलू को कभी भी प्याज के साथ नहीं रखना चाहिए. दादी-नानी हमेशा कहती थीं कि कभी भी दोनों को साथ में नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी खराब कर देती है.
टमाटर को फ्रेश रखने का तरीका- टमाटर को फ्रिज में रखने से इसका स्वाद और बनावट खराब हो सकती है. दादी-नानी का तरीका है कि टमाटर को कमरे के तापमान पर खुली टोकरी में रखें.
इसे भी पढ़ें- फर्स्ट एड बॉक्स में क्या क्या होना चाहिए? सफर पर निकलने से पहले इन चीजों को रखना ना भूलें
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
2 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines