Relationship Tips: पार्टनर गलत है या सही, इन 4 तरीकों से करें पहचान

Relationship Tips For Couples: क्या आपको भी कभी-कभार ऐसा लगता है कि आप गलत रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है? अगर हां, तो चलिए जानते हैं कैसे आपको ये पता चल सकता है कि आपका साथी प्यार नहीं बल्कि अपनी कुछ जरूरतों के लिए आपके साथ है।

Relationship Tips For Couples
विज्ञापन

Relationship Tips For Couples: जब व्यक्ति रिलेशनशिप में होता है, तो उसे सब कुछ अच्छा लगता है। वो पूरे दिन अपने पार्टनर से बात कर सकता है। उनके साथ घूमने जाना, बातें करना व सुख-दुख बाटना, ये सभी चीजें ही एक रिश्ते को मजबूत बनाती हैं, लेकिन कई बार रिलेशनशिप में होने के बाद भी कुछ लोगों को खुशी व सुकून नहीं मिलता है। रिलेशनशिप में होने के बाद भी उन्हें अकेलेपन का अहसास होता है। इस तरह के रिलेशनशिप में प्यार से ज्यादा जरूरतें होती हैं। जहां एक पार्टनर पूरे दिल से उस रिश्ते को बचाने की कोशिश करता है, तो वहीं दूसरा साथी किसी न किसी वजह से उनके ऊपर निर्भर होता है।

अगर आपको भी कभी-कभी ऐसा लगता है कि अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए केवल आप ही प्रयास कर रहे हैं। शायद पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है, तो आज हम आपको 4 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको ये पता चल सकता है कि प्यार या किसी जरूरत के लिए आपका पार्टनर आपके साथ है या नहीं।

Advertisment

इन तरीकों से करें सच्चे पार्टनर की पहचान

  • आर्थिक सुविधा

जब आप पार्टनर के साथ शॉपिंग या फिर कहीं घूमने जाते हैं और हर बार आप ही पैसे खर्च करते हैं, तो समझ जाइए कि आपका साथी आर्थिक सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आपके साथ है। ये बात केवल लड़कियों पर ही नहीं, लड़कों पर भी लागू होती है।

Relationship Tips

विज्ञापन
  • इमोशनल

अगर आप रिलेशनशिप मे हैं, तो आपको अपने पार्टनर से केवल शारीरिक नहीं बल्कि भावनात्मक यानी इमोशनल तौर पर भी जुड़ना जरूरी है। आपका साथी अगर आपकी भावनाओं को नहीं समझता है, उन्हें आपकी भावनाओं की फिक्र नहीं है या फिर आपको उनके साथ रहकर अपनेपन का अहसास नहीं होता है, तो आपको इस रिश्ते के बारे में एक बार फिर से सोचना चाहिए।

  • दिखावा

कई बार कुछ लोग केवल दिखावा करने के लिए भी रिलेशनशिप में आते हैं। उन्हें केवल अपने दोस्तों के सामने दिखाना होता है कि उनसे भी कोई लड़की या लड़का पट सकता है। ऐसी परिस्थिति में वो आपके साथ घूमने-फिरने या शॉपिंग करने तो जाएंगे, लेकिन उनके साथ रहकर भी आपको कहीं न कहीं अकेलेपन का अहसास होगा।

विज्ञापन

  • जरूरत का साथी

कोई भी रिलेशनशिप तभी मजबूत होता है, जब उसमें दोनों तरफ से प्रयास किया जाता है। अगर आपका पार्टनर केवल जरूरत पड़ने पर ही आपको याद करता है और केवल काम के लिए ही कॉल या मैसेज करता है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सकता है। इसके अलावा जब आपको अपने पार्टनर की जरूरत होती है और तब वो वहां नहीं होते हैं, तो समझ जाना चाहिए कि कुछ गड़बड़ है। इस संबंध के बारे में आपको एक बार फिर से सोचने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ