Relationship Tips: क्यों एक्सपेक्टेशन ही है हर रिश्ते की सबसे बड़ी दुश्मन? जानिए रणवीर की राय

आज के समय में रिलेशनशिप बहुत ही कम कामयाब होते हैं। रिश्ते जल्दी टूट जाते हैं। पार्टनर के साथ बात करना, समझदारी सब खत्म हो जाती है। आपने कभी सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं रणवीर अल्लाहबादिया से कि एक हेल्दी रिलेशन के लिए आपको किन दो चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

Relationship Tips: क्यों एक्सपेक्टेशन ही है हर रिश्ते की सबसे बड़ी दुश्मन? जानिए रणवीर की राय

रिश्ते हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि बहुत से रिश्ते समय के साथ टूट जाते हैं या फीके पड़ जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे भरोसे की कमी, समय न देना, सही कम्युनिकेशन न होना या एक-दूसरे को समझने की कमी। जब इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो एक मजबूत रिश्ता भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, जिस कारण रिश्ते कामयाब नहीं हो पाते।

विज्ञापन

अगर आप भी अपना रिलेशन मजबूत और कामयाब बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और डिजिटल क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) द्वारा बताए गए कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने रिश्तों को और बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

रिश्ते में न रखें एक्सपेक्टेशन

आज के समय में बहुत से रिश्ते बस उम्मीदों (Expectations) पर ही टिके होते हैं। हर किसी को अपने पार्टनर से हर चीज की उम्मीद रहती है। लेकिन जब हम किसी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने लगते हैं तो हम अनजाने में ही उस इंसान पर एक बोझ डाल देते हैं। इसके साथ ही कभी न कभी ये उम्मीदें टूट भी जाती हैं। रिश्ते में हम सोचते हैं कि सामने वाला हमारी हर भावना को बिना कहे समझे, हमारी जरूरतों को पूरा करे, हमें समय दे, हमारी तरह सोचे लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं होता।

विज्ञापन

कई बार यही उम्मीदें रिश्ते को कमजोर बना देती हैं, जिससे ज्यादातर रिश्ते कामयाब नहीं हो पाते। अगर आप भी एक हेल्दी रिलेशन चाहते हैं तो अपने रिश्ते में बेवजह की अपेक्षाएं न रखें।

Image Source Freepik

रिश्ते में पार्टनर के प्रति रहें सेल्फलेस

रणवीर अल्लाहबादिया के मुताबिक, अगर आप अपने रिश्ते में निःस्वार्थ (Selfless) रहेंगे तो आपके रिश्ते में प्यार और समझदारी दोनों बढ़ेंगी। कोशिश करें कि खुद के बारे में सोचने से पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचें। जैसे खुद खाने से पहले अपने पार्टनर को खिलाएं, खुद के लिए कुछ लेने से पहले उनकी इच्छाओं को समझें। उनका ख्याल रखें, उनकी छोटी-छोटी बातों को समझें। और सबसे जरूरी बात कभी ये न सोचें कि बदले में क्या मिलेगा। जो भी करें, दिल से करें। इससे आपका रिश्ता और गहरा होगा, और उसमें सच्चा प्यार पनपेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ