Ramadan 2025: रमजान में बनाएं स्पेशल बादाम हलवा टार्ट, न्यूट्रिशन ने बताई रेसिपी

Ramadan 2025: अगर आप भी रमजान के पाक महीने में कुछ हेल्दी और टेस्टी फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए बादाम हलवा टार्ट बना सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह दिशा आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है और आप अपना रोज सही तरीके से रख पाते हैं।

Ramadan 2025

Ramadan 2025

Ramadan 2025 : रमजान के पाक महीने में इफ्तार या सहरी के लिए स्वादिष्ट बादाम हलवा टार्ट का आनंद ले सकते हैं। रोजे के एक लंबे दिन के बाद हेल्दी फूड आपके शरीर को एनर्जी देता है। जागरण इंग्लिश के अनुसार, न्यूट्रिशनिस्ट और एमबीबीएस  डॉ रोहिणी पाटिल ने एक आसान से बनाने और स्वादिष्ट बादाम हलवा टार्ट का सुझाव दिया है, जो न केवल देखने में अच्छा लगता है बल्कि खाने में भी टेस्टी होता है। इस रेसिपी में बादाम शामिल हैं, जो हेल्दी फैट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और इससे खाने का क्रेविंग भी कम होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

विज्ञापन

सामग्री

अनसाल्टेड मक्खन- 100 ग्राम

विज्ञापन

चीनी का पाउडर- 60 ग्राम

खोया- 120 ग्राम

विज्ञापन

बादाम का पाउडर- 300 ग्राम

देसी घी- 90 ग्राम

विज्ञापन

मस्करपोन चीज- 50 ग्राम

विज्ञापन

बनाने की विधि

1 सबसे पहले मक्खन और चीनी को एक पैडल अटैचमेंट के साथ प्लानेटरी मिक्सर के कटोरे में तब तक मिलाएं जब तक कि यह गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए।

2 इसके बाद आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

विज्ञापन

3 इसके बाद इसे लगभग 4 से 5 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दें।

4 अब एक भारी तले वाली कड़ाही में देसी घी गर्म करें, उसमें बादाम पाउडर डालें और धीमी आंच पर पकाएं।

विज्ञापन

5 इसे हल्का भूरा होने तक पकाएं, फिर चीनी डालें और 5 से 10 मिनट तक पकाते रहें।

6 इसमें खोया डालें और 10 से 15 मिनट तक पकाएं जब तक कि बादाम और खोया एक साथ न मिल जाएं।

विज्ञापन

7 अब इसे किसी ट्रे में जमाने के बाद पेस्ट्री की तरह काट लें।

8 इसके बाद 180°C पर लगभग 15 से 20 मिनट तक बेक करें, जब तक पेस्ट्री पूरी तरह से पक न जाए और उसका रंग सुनहरा न हो जाए।

विज्ञापन

9 अब बादाम हलवे को मस्करपोन चीज के साथ मिलाएं और इस पेस्ट को टार्ट में समान रूप से भरें।

10 कटे हुए रोस्टेड बादाम से सजाएं और गर्म-गर्म परोसें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ