Rajma Recipe: बिना भिगोए घर पर बनाएं मिनटों में राजमा, जानें बनाने की आसान विधि

Rajma Recipe: अगर आप बिना तैयारी के और बिना भिगोए घर पर राजमा बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप इसे बिना किसी मेहनत के आसान विधि से बना सकते हैं।

Rajma Recipe

Rajma Recipe

Rajma Recipe: कई बार घर पर अचानक बिना तैयारी के मेहमान आ जाते हैं या फिर कई बार हमें कुछ अलग खाने का मन कर जाता है। कुछ चीज ऐसी होती है जो बिना तैयारी के नहीं बन सकती इसके लिए हमें एक दिन पहले तैयारी करनी पड़ती है। जिसमें से राजमा भी एक है। अगर आपका भी कभी बिना प्लान किया राजमा खाने का मन कर जाए तो ज्यादा सोचिए मत आप इसे बिना भिगोए भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ टिप्स को अपनाना पड़ेगा। साथ यह खाने में भी हेल्दी और टेस्टी बनेगा। आइए जानते हैं कि आप इसे बिना भिगोए कैसे आसान विधि से बना सकते हैं…

विज्ञापन

राजमा बनाने की विधि

1.शेफ पंकज बताती हैं कि आपको बस इतना करना है कि राजमा को एक बाउल में निकाल लेना है। इसके बाद इसे गर्म पानी में कुछ देर के लिए  ढक कर छोड़ दें।

विज्ञापन

2.जब आप इसे आधे घंटे बाद निकाल कर देखेंगे तो यह मुलायम हो चुके होंगे।

विज्ञापन

3.इसके बाद इसे चाहें तो आप कुकर में डालकर एक दो सीटी भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन

4.अब कुकर से निकलने के बाद इसे आप किसी पैन में फ्राई करके राजमा बना सकते हैं।

5.इसके लिए सबसे पहले एक पेन को गर्म करें उसमें तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें कटा हुआ प्याज हरी मिर्च टमाटर को अच्छे से फ्राई कर लें।

विज्ञापन

6.अब इसमें स्वाद अनुसार नमक और अपने घर में इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले जैसे कि हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से भून लें।

7.अब इसमें राजमा डालें और उसे थोड़ी देर के लिए मसाले के साथ भून लें।

विज्ञापन

8.अब आप इसमें चाहे तो गर्म पानी या फिर ठंडा पानी भी डालकर थोड़ी देर के लिए पका सकते हैं।

9.5 से 10 मिनट पकाने के बाद आपका राजमा तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

10.अब आप इस पर हरा धनिया डालकर परोस सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ