Rajasthan: पिंक सिटी ने रचा इतिहास, दुनिया में मिला पांचवां स्थान, जानिए क्यों है इतना खास?

जयपुर, जिसको पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है, जहां की खूबसूरती देखकर हर कोई अपना दिल खो बैठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जयपुर को ट्रैवल प्लस लीजर की वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड 2025 रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल हुआ है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इस विषय पर गहराई से।

Rajasthan: पिंक सिटी ने रचा इतिहास, दुनिया में मिला पांचवां स्थान, जानिए क्यों है इतना खास?

Rajasthan: पिंक सिटी ने दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों की सूची में पांचवें स्थान पर आकर इतिहास रच दिया है। यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों द्वारा दिए गए वोट्स के आधार पर तय की गई है, जिसमें जयपुर को 91.33 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही कई अन्य शहरों ने भी स्थान प्राप्त किया है जैसे-

विज्ञापन
  • सैन मिगुएल डे अलेंडे, मेक्सिको (पहला)
  • चियांग माई, थाईलैंड (दूसरा)
  • टोक्यो, जापान (तीसरा)
  • बैंकॉक थाईलैंड (चौथा)
  • जयपुर, भारत (पांचवां)
  • होई एन, वियतनाम (छठा और सातवां )
  • क्योटो, जापान (आठवां)
  • उबुद, बाली (नौवां)
  • कुज्को, पेरू (दसवां)

इस उपलब्धि के साथ जयपुर ने जीत कर पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है।

विज्ञापन

जयपुर की हुई जमकर तारीफ

Image Source Freepik

विज्ञापन

जयपुर की तारीफ सिर्फ आप और हम ही नहीं, बल्कि ट्रैवल प्लस लीजर मैगजीन ने भी जमकर की है। इसमें कहा गया है कि यहां के आलीशान होटल, विश्वस्तरीय शॉपिंग और सांस्कृतिक विरासत काबिल-ए-तारीफ हैं। इसके साथ ही, यहां की मेहमान नवाजी, संस्कृति और खाने-पीने की विविधता हर पर्यटक को एक खास अनुभव देती है। इस जगह पर हर साल लाखों देशी-विदेशी सैलानी घूमने आते हैं और यहां की सुंदरता को निहारते हैं और अपना दिल खो बैठते हैं। हवा महल, आमेर किला, जल महल और सिटी पैलेस जैसी ऐतिहासिक जगहों की भव्यता सभी के दिल को छू जाती है।

अब जब जयपुर को दुनिया के टॉप 5 शहरों में शामिल किया गया है तो इसमें कोई शक नहीं कि यह शहर आने वाले समय में और भी ज्यादा पर्यटकों को अपनी सुंदरता की ओर आकर्षित करेगा। शहर की स्वच्छता, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, इको-फ्रेंडली परिवहन, और डिजिटल गाइडेंस जैसी सुविधाएं पर्यटकों के अनुभव को और भी सुखद बनाती हैं। यही कारण है कि जयपुर न केवल ऐतिहासिक विरासत के लिए, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के लिए भी दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ