हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Radish Leaves Benefits: मूली के पत्ते को क्यों करें सर्दियों की डाइट में शामिल? जानें इसके फायदे

Radish Leaves Benefits: अगर आप भी मूली के पत्तों को फेंकने की गलती करते हैं, तो आज से ही ये गलती करना छोड़ दें। मूली के पत्ते खाने से कई सारे फायदे होते हैं और कई बीमारियां भी दूर रहती है।  

विज्ञापन
Radish Leaves Benefits

Radish Leaves Benefits: क्या आप भी मूली के पत्तों सभी के तरह तोड़कर फेंक देते हैं, तो ये गलती करना आज से ही बंद कर दें। सर्दियों की डाइट में इसे शामिल करने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं।  आयुर्वेदिक एनोरेक्टल सर्जन डॉ. वरुण शर्मा के अनुसार, ये हल्का और आसानी से पचने वाला फूड है, जब इसे घी, जीरा और नमक के साथ सब्जी के रूप में खाया जाता है। तो ये शरीर में वात, पित्त और कफ को बैलेंस करने में मदद करता है।

डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि मूली के पत्तों में विटामिन ए, बी और सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है और ये पेशाब से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में भी कारगर हैं। ये बवासीर जैसी बीमारियों में भी मददगार है।

ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका

विज्ञापन

मूली के पत्ते खाने के फायदे

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम- मूली के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

वजन रहता है कंट्रोल-  मूली के पत्तों में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन

सर्दी-जुकाम रहती है दूर- विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करते हैं।

एनीमिया की परेशानी रहती है दूर- मूली के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं, जो  एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

विज्ञापन

यूरिक एसिड होता है कम- मूली के पत्ते यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो गठिया से राहत दिलाने में मदद कर सकते है।

ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola