Pyaz ki Kachori Ki Recipe: सर्दियों का मौसम हो और अगर कचोरी ना खाई जाए, तो ठंड का मजा ही नहीं आता। ठंड के मौसम में गर्म चाय के साथ अगर गरमा-गरम कचोरी मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। इसलिए ठंड में एक बार तो कचोरी खाना बनता ही है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो कचोरी बनाने की सही रेसिपी नहीं जानते हैं और इसको बना नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

इसलिए आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपके लिए कुरकुरी कचोरी की रेसिपी लेकर आए, जिससे आप बहुत ही कम टाइम में और बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं और अपने परिवार और दोस्तों को खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे बनाते हैं प्याज की कचोरी।

विज्ञापन

प्याज की कचोरी के लिए ये साम्रगी जरूरी

आलू उबले- 2, मीडियम प्याज कटे- 2 से 3, बेसन- 3 टी स्पून, हींग- 1/2 टी स्पून, तेल- 1 टी स्पून, कुटा धनिया- 2 टी स्पून, तेल- 1 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर- डेढ़ टी स्पून, काला नमक- 1 टी स्पून, चाट मसाला- डेढ़ टी स्पून, गरम मसाला- 1/2 टी स्पून, हरी मिर्च कटी- 2

आटा तैयार करने के लिए जरूरी साम्रगी

मैदा- 200 ग्राम, कैरम बीज- 1/2 टी स्पून, तेल- 6 टी स्पून, नमक- स्वादनुसार

विज्ञापन

ये है प्याज की कचोरी बनाने की विधि

प्याज की कचोरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कड़ाही लेनी है और उसमें तेल डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें हींग और धनिया डाल दें और इसे दो मिनट तक पकने दें।

विज्ञापन

इसके बाद आप बेसन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और काला नमक डालकर इसे कुछ देर के लिए भूनें और इसके बाद इसमें कटा प्याज, हरी मिर्च और नमक को डालकर अच्छे से मिला दें।

इसके बाद आपको प्याज को तब तक पकाना है जब तक यह नर्म न हो जाए और फिर इसके बाद इसमें आलू मिला दें और फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर एकसार करें और इसके बाद इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

विज्ञापन

गीले कपड़े से ढककर रख दें

इसके बाद आपको कचोरी के लिए आटा बनाना है और इसके लिए आपको सबसे पहले मैदा लेना हैं और इसके लिए आप मैदा में नमक, अजवायन और थोड़ा तेल डालकर मिक्स करें और आटे को नरम तैयार करें। आटा बनाने के बाद इसको एक गीले कपड़े से ढककर रख दें और फिर आधे घंटे के बाद इसके गोले बनाएं।

विज्ञापन

इसके बाद आपने जो स्टफ बनाया है उसे आटे में भरे और हाथों से दबाते हुए कचोरी जैसे बॉल बनाकर तैयार कर लें और इसके बाद इसे गाढ़ा होने दें, जिससे जब इसे फ्राई करें तो यह तेल में न फैल जाएं।

डीप फ्राई करें

इसके बाद आप इसे कम आंच पर तले और 10-15 तक डीप फ्राई होने दें। इसके बाद इनको तेल से बाहर निकाल लें और आपकी प्याज की कचोरी बनकर तैयार हो चुकी है। आप इसे इमली की चटनी और धनिया, पोदिना की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ