नमी और कम रोशनी में खिलते हैं ये पौधे, बाथरूम के लिए बेस्ट चॉइस

जब पौधों की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान गार्डन या बालकनी में जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिन्हें आप बाथरूम में रख सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि वे कौन से पौधे हैं जिन्हें आप बाथरूम में रख सकते हैं।

नमी और कम रोशनी में खिलते हैं ये पौधे, बाथरूम के लिए बेस्ट चॉइस

Plants For Home: बाथरूम घर का एक ऐसा कोना होता है जहां नमी ज्यादा होती है और रोशनी कम। ऐसे माहौल में कुछ खास पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं जो सुंदर भी होते हैं और फायदेमंद भी। ये पौधे न सिर्फ बाथरूम को हरा-भरा और सुंदर बनाते हैं, बल्कि वहां की हवा को भी साफ और ताजा रखने में काफी मदद करते हैं। ये ऐसे पौधे होते हैं जिनको ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और ये नमी वाली जगह में आसानी से बढ़ते हैं। कुछ पौधे तो ऐसे भी हैं जो हवा से बैक्टीरिया को भी दूर करते हैं। अगर आप अपने बाथरूम को सुंदर, ताजगी भरा और थोड़ा अलग बनाना चाहते हैं तो ये पौधे आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें आप अपने बाथरूम में रख सकते हैं।

विज्ञापन

युकलिप्टस

युकलिप्टस की पत्तियां जब भाप में भीगती हैं तो इनसे निकलने वाली खुशबू नाक को साफ करती है और सांस लेने में मदद करती है। इसके साथ ही यह तनाव कम करता है और बाथरूम को एक प्राकृतिक स्पा जैसा माहौल देता है।

विज्ञापन

स्पाइडर प्लांट 

स्पाइडर प्लांट बाथरूम की नमी में बहुत अच्छी तरह से पनपता है। यह हवा से हानिकारक तत्व जैसे फॉर्मल्डिहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह देखने में भी बहुत सुंदर और आकर्षक होता है।

पीस लिली  

पीस लिली कम रोशनी में भी खिलता है और इसकी सफेद फूलों वाली सुंदरता बाथरूम को बहुत ही खास बना देती है। यह हवा में मौजूद विषैले तत्वों को हटाने और नमी संतुलित रखने में सहायक है।

विज्ञापन

फर्न 

फर्न पौधे नमी को पसंद करते हैं और बाथरूम के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं। ये छोटे पत्तों वाले पौधे देखने में बहुत प्यारे लगते हैं और आसपास की हवा को काफी ताजा बनाते हैं।

पोथोस 

पोथोस यानी मनी प्लांट एक लोकप्रिय और आसानी से देखभाल किया जाने वाला पौधा है। यह कम रोशनी और नमी में भी अच्छी तरह बढ़ता है। यह हवा को साफ करता है और बाथरूम को आकर्षक लुक देता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ