News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Exotic Fishes: ऐसे काफी लोग हैं जिनको अपना घर नए-नए अंदाज में सजाने का काफी शौक होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और अपने घर की सजावट में कुछ नया और आकर्षक जोड़ना चाहते हैं तो एक्वेरियम एक शानदार विकल्प हो सकता है। रंग-बिरंगी मछलियां न केवल देखने में खूबसूरत लगती हैं, बल्कि घर के वातावरण को भी शांत और सकारात्मक बनाती हैं। इसके साथ ही ये मछलियां आपके जीवन में सौभाग्य भी ला सकती हैं।
आजकल कई लोग अपने घरों में एक्वेरियम रखते हैं और उसमें सुंदर तथा विदेशी मछलियां पालना पसंद करते हैं क्योंकि विदेशी मछलियां आम मछलियों की तुलना में ज्यादा आकर्षक रंगों और अलग-अलग आकारों में मिलती हैं। ये न केवल देखने में अनोखी और सुंदर होती हैं बल्कि एक्वेरियम की खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देती हैं। तो आइए जानते हैं 5 विदेशी मछलियों के बारे में जिनको आप अपने घर के एक्वेरियम में शामिल कर सकते हैं।

Image Source Freepik
रंगों की रानीबेटा फिश को सियामी फाइटिंग फिश भी कहा जाता है। इसके चमकदार पंख एक्वेरियम का आकर्षण बनाते हैं। यह अकेले रहने वाली मछली है और इसकी देखभाल करना भी आसान होता है। इसके साथ ही बेटा फिश को रंगों की रानी कहा जाता है।
डिस्कस फिश मछली गोल आकार की होती है और इसकी बॉडी पर सुंदर रंग-बिरंगे पैटर्न होते हैं। यह थोड़ी संवेदनशील होती है लेकिन इसका सौंदर्य एक्वेरियम में शाही लुक लाता है। इसके साथ ही यह काफी रॉयल भी होती है।

Image Source Freepik
रंगीन गप्पी मछली छोटी, सक्रिय और बहुरंगी होती है। यह शुरुआती एक्वेरियम प्रेमियों के लिए उत्तम विकल्प है क्योंकि इसकी देखभाल सरल होती है और यह जल्दी अनुकूल हो जाती है।
फ्लॉवरहॉर्न सिचलिडइस मछली की बड़ी माथे की गांठ और अनोखा रंग इसे खास बनाता है। कई लोग इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। यह आक्रामक प्रवृत्ति की होती है इसलिए अलग टैंक में रखना बेहतर है। इसके साथ ही यह शुभता का प्रतीक मानी जाती है।
नियॉन टेट्रानियॉन टेट्रा छोटी लेकिन बेहद आकर्षक मछली है। इसका नीला और लाल रंग एक्वेरियम में रोशनी की तरह चमकता है। यह समूह में रहना पसंद करती है और शांत स्वभाव की होती है। इसके साथ ही यह काफी चमकदार होती है।
ये भी पढ़ें-Lip Care Tips: क्या आप भी काले होंठों से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स हमेशा रहेंगे गुलाबी और खूबसूरत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।