Breakfast Tips: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि इसमें मिलने वाला प्रोटीन और एनर्जी आपके दिन की शानदार शुरुआत करने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसमें पीनट बटर का इस्तेमाल होता है, जो स्वाद को और भी रिच बना देता है. आप इसे अपने परिवार या बच्चों के लिए जल्दी तैयार कर सकते हैं और केले या ताजे फलों के साथ सर्व करके इसे और भी खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस रेसिपी को आप कैसे बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हमेशा छिलके के साथ खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, सेहत को एक नहीं कई फायदे मिलते हैं
पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 4 ब्रेड स्लाइस (आप ब्राउन या व्हाइट ब्रेड ले सकते हैं).
- 2 अंडे.
- 1/4 कप दूध.
- 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस.
- 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर.
- 2 बड़े चम्मच पीनट बटर.
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन.
- सर्व करने के लिए केले के स्लाइस, शहद या मेपल सिरप और ताजी बेरीज.
- इन सभी चीजों को पहले से तैयार रखें ताकि बनाते समय कोई परेशानी न हो.
घर पर ऐसे बनाएं परफेक्ट पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट
- सबसे पहले एक बाउल में अंडे, दूध, वनीला एसेंस और दालचीनी पाउडर को अच्छे से फेंट लें ताकि मिश्रण स्मूद बन जाए.
- अब ब्रेड स्लाइस के एक साइड पर पीनट बटर समान रूप से फैलाएं.
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक पैन या तवा गरम करें और उसमें मक्खन डालकर पिघलने दें.
- अब हर ब्रेड स्लाइस को अंडे के तैयार मिश्रण में डुबोएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह कोट करें.
- ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और 2-3 मिनट तक हर साइड से सुनहरा भूरा होने तक सेकें.
- तैयार टोस्ट को प्लेट में निकालें और ऊपर से शहद, मेपल सिरप, केले के स्लाइस या ताजे फलों के साथ सजाकर गरमागरम सर्व करें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट नाश्ता.
यह भी पढ़ें: महिलाओं में चुपके से फैलती ये खतरनाक बीमारी, अनजाने में पुरुष पार्टनर भी बन जाते हैं शिकार
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines