महिलाओं में चुपके से फैलती ये खतरनाक बीमारी, अनजाने में पुरुष पार्टनर भी बन जाते हैं शिकार

HPV Infection: शरीर में दिखने वाले बदलाव हमारे लिए छोटे और आम हो सकते हैं, लेकिन कई बार यह शरीर के अंदर पनप रही कुछ ऐसी खतरनाक बीमारियों की ओर इशारा देती है, जो आगे चलकर व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद कर सकती है.

HPV Infection

ये छोटा सा दिखने वाला वायरस बना देता है कैंसर का मरीज

आज के समय में कई बीमारियां ऐसी हैं जो बिना किसी बड़े लक्षणों के धीरे-धीरे शरीर को अपना घर बनाना शुरू कर देती है. इनमें से एक है ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV), जिसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं; यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाता है. यह बीमारी इतनी ज्यादा खतरनाक है कि इसका अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि यह संक्रमण महिलाओं से पुरुषों और पुरुषों से महिलाओं, दोनों में यौन संपर्क के दौरान फैल सकता है. इतना ही नहीं, इस समस्या को नजरअंदाज करना दोनों ही महिला और पुरुष को अलग-अलग तरह के कैंसरों का शिकार बना सकते हैं, इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

HPV क्या है और क्यों है यह खतरनाक?

  • HPV एक प्रकार का वायरस है, जिसके कई अलग-अलग प्रकार (स्ट्रेन्स) होते हैं.
  • कुछ स्ट्रेन्स शरीर पर छोटे-छोटे मस्से पैदा करते हैं, जो देखने में मामूली लगते हैं.
  • लेकिन कुछ खतरनाक स्ट्रेन्स कैंसर का कारण बन सकते हैं, जैसे महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में गले, गुदा या पेनाइल कैंसर.
  • यह वायरस लंबे समय तक शरीर में बिना लक्षण के रह सकता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है.

कैसे फैलता है HPV संक्रमण?

  • यह संक्रमण मुख्य रूप से यौन संपर्क के जरिए फैलता है.
  • असुरक्षित संबंध (बिना सुरक्षा के) बनाने से इसका खतरा काफी बढ़ जाता है.
  • यह योनि, गुदा और ओरल सेक्स के दौरान भी फैल सकता है, इसलिए सुरक्षित संबंध बनाना जरूरी है.
  • कई बार संक्रमित व्यक्ति को खुद भी पता नहीं होता कि वह उस गंभीर वायरस का शिकार है, जिससे वह अनजाने में अपने पार्टनर को संक्रमित कर देता है.

पुरुषों में दिखें ये संकेत बर्बाद कर सकती है जिंदगी

विज्ञापन

पुरुषों में HPV के लक्षण हमेशा साफ नजर नहीं आते, लेकिन कुछ संकेत ध्यान देने लायक होते हैं. जननांग या गुदा के आसपास मस्से उभर सकते हैं. इसके अलावा ओरल संक्रमण के कारण गले में खराश या असहजता महसूस हो सकती है. कई मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखते, जिससे बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है और बाद में गंभीर रूप ले सकती है.

कैसे इस वायरस से करें बचाव

विज्ञापन

HPV से पूरी तरह बचाव संभव है अगर सही समय पर सावधानी बरती जाए. डॉक्टर 9 से 26 साल की उम्र के बीच HPV वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हैं, जो इस संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षा देती है. इसके अलावा, सुरक्षित यौन संबंध (कंडोम का इस्तेमाल) करना और नियमित मेडिकल जांच कराना बेहद जरूरी है. महिलाओं को समय-समय पर Pap smear टेस्ट करवाना चाहिए, जबकि पुरुषों को भी किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ