हमेशा छिलके के साथ खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, सेहत को एक नहीं कई फायदे मिलते हैं

Vegetables To Eat With Peels: ऐसी कुछ सब्जियां और फल हैं जिन्हें छिलके के साथ खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. जानिए कौन से हैं ये फूडस जिनका छिलका फेंकने की नहीं करनी चाहिए भूल.

Healthy Vegetable Peels

इन फूड्स को छिलके के साथ खआने पर मिलता है फायदा. Image Credits - Pexels

Health Peels: सब्जियों की बात आती है तो ज्यादातर लोग सब्जियों के छिलके उतारकर फेंक देते हैं. किसी का कहना होता है कि छिलकों से शरीर को पोषण नहीं मिलता तो कोई कहता है कि छिलके खाने में स्वादिष्ट नहीं लगते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसी कुछ सब्जियां हैं जिनके छिलके (Vegetable Peels) स्वाद में अच्छे हों या ना हों लेकिन सेहत के मामले में बहुत फायदेमंद होते हैं. यहां ऐसे ही कुछ छिलकों का जिक्र किया जा रहा है जिनके छिलके खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व मिलते हैं और इसीलिए भूल से भी इन छिलकों को नहीं फेंकना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सब्जियों के छिलके हैं फायदेमंद

आलू के छिलके

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे छिलके के साथ खाने की सलाह दी जाती है. आलू के छिलकों में 40 से 50 प्रतिशत तक डाइटरी फाइबर होता है और ये छिलके विटामिन के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. ऐसे में आलू के छिलके (Potato Peels) खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

मटर के छिलके

लोग मटर के छिलकों को फेंक देते हैं और मटर के दानों को स्वाद लेकर खाते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है मटर के छिलके प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरपूर होते हैं. ऐसे में आप मटर के छिलकों को भी खा सकते हैं.

विज्ञापन

घीये के छिलके

घीया ही नहीं बल्कि इसके छिलके भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. घीये के छिलकों में कार्ब्स, एस्कॉर्बिक एसिड, विटामिन बी और खनिज भी मिलते हैं. इन छिलकों में पौटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है. घीये के छिलकों को खाने पर वजन कम होने में भी मदद मिलती है.

विज्ञापन

चुकुंदर के छिलके

चुकुंदर और इसके छिलके फोलेट, आयरन और डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने पर अनीमिया की दिक्कत कम होती है और आंतों की सेहत अच्छी रहती है सो अलग. ऐसे में चुकुंदर को छिलके समेत खाया जा सकता है.

विज्ञापन

कद्दू के छिलके

कद्दू ऐसी सब्जी है जिसके छिलके आमतौर नहीं खाए जाते हैं लेकिन इसके फायदे जानकर शायद आप भी इसे छिलके समेत खाना शुरू कर देंगे. कद्दू के छिलकों में डाइटरी फाइबर होते हैं जो आंतों की दिक्कतों को दूर करने में असरदार होते हैं.

विज्ञापन

इस तरह खाएं छिलके

  • अगर आप सब्जी में पकाकर इन छिलकों को ना खाना चाहें तो इन छिलकों के चिप्स बनाकर भी खा सकते हैं.
  • छिलकों का अलग से सलाद बनाकर भी खाया जा सकता है.
  • छिलकों से जैम या चटनी बनाई जा सकती है.
  • छिलकों को पीसकर ग्रैवी में इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • स्मूदी बनाने के लिए इन छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ