Papaya Juice Benefits: पपीता हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खास कर के पपीते का जूस शरीर को हेल्दी रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। ऐसे में आप चाहें तो हर रोज पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। ये विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। पपीते में विटामिन ए, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम होते हैं। अगर रोज सुबह एक गिलास पपीते का जूस पी लिया जाए, तो शरीर में पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते है?
हार्ट रहता है हेल्दी
अगर आप हर रोज पपीते का जूस पीते हैं, तो ये आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। पपीते के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है और इससे आप हार्ट से जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती है। इसके साथ ही इसके जूस में फाइबर और विटामिन मौजूद होते है, जो फैट को एनर्जी में बदलते हैं और खून को साफ कर ब्लड फ्लो को ठीक रहता है,जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें
डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद
हर रोज सुबह खाली पेट पपीते का जूस पीने से आपका पेट साफ रहता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है। डाइजेशन से जुड़ी बीमारी से दूर रहने के लिए आप पपीते के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पपीते के जूस में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो कब्ज और अपच की समस्या में राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
स्किन को रखता है हेल्दी
अगर आप अपनी डाइट में पपीते के जूस को शामिल करते हैं, तो ये आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। पपीते में मौजूद फाइबर शरीर से टॉक्सिंस निकालने में मदद करता है। साथ ही इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो स्किन के लिए हेल्दी माने जाते हैं। इसमें पैपेन नामक एंजाइम होता है, जो डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है। पपीते का जूस कील-मुंहासे, दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करता है। इसके अलावा ये स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
10 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
13 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
17 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines