How To Make Kesar Badam Kheer: कल करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार हर सुहागिन स्त्री के खास महत्व रखता है। इस दिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलने के पश्चात ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में वो डिनर में तरह-तरह के पकवान बनाती हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए केसर बादाम खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। केसर बादाम खीर स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। इसके साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है। इसको बनाकर आप करवाचौथ के दौरान उपवास खो सकती हैं, तो चलिए जानते हैं केसर बादाम खीर बनाने की विधि-
केसर बादाम खीर बनाने का जरूरी सामान-
- दूध 1 लीटर
- केसर 2 चुटकी
- बादाम 1 कप
- गुड़ की चाशनी 1/2 कप
- लो फैट क्रीम 1 कप
- फ्लेक्ड बादाम 1 कप
- गुनगुना दूध 2 बड़े चम्मच
- घी 1 छोटा चम्मच
- पिस्ता सजाने के लिए
अभी पढ़ें – Vitamin Deficiency: शरीर बार-बार इंफेक्शन की चपेट में आ जाता है? तो हो सकती है इस विटामिन की कमी
केसर बादाम खीर कैसे बनाएं? (How To Make Kesar Badam Kheer)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में1 कप फ्लेक्ड बादाम डालें और सूखा भूनकर अलग रख लें।
- फिर आप इसी कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच घी डालें और 1 कप बादाम डालें और भून कर अलग रख लें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में 1 लीटर दूध डालें और गाढ़ा होने तक उबाल लें।
- फिर आप इसमे फ्लेक्ड बादाम और 1 कप लो फैट क्रीम डालकर पकाएं।
- इसके साथ ही आप 2 चुटकी केसर के धागे को गुनगुने पानी में भिगोएं और मिक्चर में डाल दें।
- फिर आप मिक्चर जार में साबुत बादाम को पीस लें और खीर में डाल डें।
- इसके बाद आप इस खीर को गाढ़ा होने तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- फिर जब ये थोड़ी ठंडी हो जाए तो आप इसमें खजूर-गुड़ की चाशनी डालें और मिलाकर ठंडा कर लें।
- अब आपकी लजीज केसर बादाम खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको पिस्ते से गार्निश करके ठंडा ठंडा सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
6 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
9 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
11 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
11 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
14 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
17 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines