हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gud Ki Gol Papdi Recipe: करवाचौथ के विशेष अवसर पर मुंह में मिठास घोलें गुड़ की बनी गोल पापड़ी से, जानें रेसिपी

विज्ञापन

Gud Ki Gol Papdi Recipe: इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth)एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है।

इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं।

अभी पढ़ें – करवाचौथ के मजे को दोगुना करें स्वादिष्ट तरबूज के हलवे के साथ, जानें रेसिपी

विज्ञापन

ऐसे अगर आप उपवास खोलने के लिए किसी मजेदार मिठाई की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए गुड़ की गोल पापड़ी (Gud Ki Gol Papdi Recipe) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस मिठाई को गुड़ की मदद से बनाया जाता है इसलिए अगर आप डाइटिंग के दौरान उपवास रख रहे हैं तो ये डिश बेस्ट साबित हो सकती है।

ये स्वाद में खूब टेस्टी और लजीज होता है। इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं गुड़ की गोल पापड़ी बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

गुड़ की गोल पापड़ी बनाने की सामग्री-

  • गेहूं का आटा 2 कप
  • घी 1 कप
  • दूध 1 कप
  • गुड़ का पाउडर 2 कप
  • पानी 1 कप
  • इलायची पाउडर 4
  • ड्राई फ्रूट्स 1 कप (कटे हुए)

c महिला ज्योतिषी Nidhi Chaudhary ने बिना ब्लाउज के बनाया वीडियो, लोगों ने किया ट्रोल

गुड़ की गोल पापड़ी बनाने की रेसिपी- (Gud Ki Gol Papdi Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सारी सामग्री डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में आधा कप घी डालकर पिघलाएं।
  • फिर आप इसमें तैयार मिक्चर को डालकर कम आंच पर सारा घी सोखने तक भून लें।
  • इसके बाद आप इस मिक्चर को एक बर्तन में निकालकर अलग रख लें।
  • फिर आप कढ़ाई में गुड़ और पानी डालकर करीब 10 मिनट तक घुलने तक पका लें।
  • इसके बाद जब ये पककर चाशनी बन जाए तो आप इसमें तैयार मिक्चर को डाल दें।
  • फिर आप एक ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करके मिक्चर को ट्रे में डालें।
  • इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से जमने के लिए कुछ देर रखकर छोड़ दें।
  • फिर आप इसको पापड़ी या बर्फी की शेप का कटा लें।
  • अब आपकी टेस्टी गुड़ की गोल पापड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको बादाम और काजू से गार्निश करके ठंडा सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola