Weight Loss Story: भारतीय ब्यूटी क्वीन चांदनी ने कम किया 48 किलो वजन, जानें इनकी वेट लॉस स्टोरी

Weight Loss Story: किसी के लिए भी मोटे से पतला होना आसान नहीं होता है। ऐसी ही एक वेट लॉस जर्नी  ब्यूटी क्वीन चांदनी सिंह की है। जिन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपना 48 किलो वजन कम किया।  

Weight Loss Story

चांदनी सिंह

विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान हुई थी परेशानी

उन्होंने बताया कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब था जब मैं मां बनी गर्भावस्था के बाद गंभीर हेल्थ से जुड़ी समस्या होने लगी। पोल्य्सिस्टिक ओवरी  सिंड्रोम (PCOS) के कारण मुझे मां बनने में परेशानी हुई और बाद में गर्भावस्था संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आगे की समस्याओं से बचने के लिए, मेरे डॉक्टर ने मुझे दूसरी और तीसरी यानी कुल मिलाकर लगभग छह महीने के दौरान बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी, जिससे मेरा वजन बहुत बढ़ गया।

विज्ञापन

गर्भावस्था के बाद, मुझे ठीक होने में लंबा समय लगा और मुझे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का सामना करना पड़ा। ये सब मेरे लिए एक चेतावनी थी। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने अपने वजन और हेल्थ को कंट्रोल नहीं किया तो आगे मुझे परेशानी हो सकती है। इस चीज ने मुझे हेल्थ पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

डाइट का रखा ध्यान

उन्होने कहा कि मैंने अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव किया। मुझे पता था कि मैं फैड डाइट का पालन करके बहुत तेजी से वजन कम कर सकती हूं। इसलिए क्रैश डाइटिंग के बजाय, मैंने घर का बना भारतीय भोजन खाने को प्राथमिकता दी, जिससे मुझे अपना वजन कम करने में मदद मिली। इसके लिए मैने अपनी डाइट में चावल, रोटी, पनीर और चिकन करी खाना शुरू किया। साथ ही मैंने अपने सभी खाने में  प्रोटीन और फाइबर को भी शामिल किया। मैंने बाहर में खाने को सप्ताह में केवल एक बार या खास मौके पर ही खाया। जितना संभव हो सका जंक और प्रोसेस्ड फूड को कम किया।

वर्कआउट को भी किया शामिल

डाइट के साथ वह वर्कआउट भी करती थी रोज सुबह जॉगिंग करने का टाइम फिक्स था। ब्रेक लेने के बावजूद लगातार चलती, जॉगिंग करती और जिम में जाकर वजन उठाती थीं। शुरूआती दिनों में उन्हें काफी दिक्कतें आई, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इन सभी चीजों की आदत हो गया। इसके बाद जो रिजल्ट आया उससे वह काफी खुश थीं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ