Natural Makeup Look in Winter: सर्दियों में सिर्फ इन 5 चीजों से करें मेकअप, स्किन भी रहेगी ग्लोइंग

Natural Makeup Look in Winter: क्या सर्दियों में आपका मेकअप भी हो जाता है क्रैक और डार्क? टेंशन न लें अब इन 5 प्रोडक्ट्स से ही कर पाएंगे ग्लोइंग मेकअप।

Natural Makeup Look in Winter

Natural Makeup Look in Winter: सर्दियों के मौसम में भी आप फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। ज्यादातर लड़कियों की समस्या इस मौसम में यही रहती है कि त्वचा बहुत रूखी और फटी-फटी हो जाती है जिसके कारण मेकअप अच्छा नहीं हो पाता, लेकिन आज हम ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको मेकअप करने में ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और मेकअप करने के बाद फेस पर क्रैक्स भी नहीं आएंगे। बिना ज्यादा देर किए चलिए आगे बढ़ते हैं और पढ़ते हैं सर्दियों के लिए ब्यूटी टिप्स।

विज्ञापन

वाटरप्रूफ मस्कारा  

विज्ञापन

Natural Makeup Look in Winter

सर्दी आपको मस्कारा, लाइनर का यूज करने से नहीं रोक सकती, आपको बस वॉटरप्रूफ चीजों का उपयोग करना होगा। सर्द हवाएं और ठंडा मौसम आपकी आंखों में पानी ला सकता है, इसलिए वाटरप्रूफ मस्कारा और काजल लाइनर लगाएं। आप ग्रे या ब्राउन जैसे विभिन्न लाइनर्स के साथ एक अलग एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन

लिक्विड क्रीम फाउंडेशन चुनें

विज्ञापन

Natural Makeup Look in Winter

सर्दियों में मेकअप लगाते समय पाउडर वाले प्रोडक्ट्स को अवॉयड करना चाहिए। क्योंकि यह मेकअप के बाद स्किन को ड्राई कर देते हैं  और क्रैक जैसा फिनिश आता है। इसलिए बेहतर लुक और कवरेज के लिए लिक्विड क्रीम फाउंडेशन चुनें या आप फाउंडेशन को बीबी या सीसी क्रीम से भी बदल सकते हैं।

विज्ञापन

आईशैडो को न्यूट्रल रंगों में रखें

Natural Makeup Look in Winter

विज्ञापन

इंडियन स्किन के लिए विंटर मेकअप से जुड़े टिप्स तलाशते समय आपको यह बात बार-बार मिलेगी। सर्दी में आईशैडो के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट्स करने की जरूरत नहीं है, यह दिन-रात के लुक के साथ अच्छा लगता है और उत्सवपूर्ण भी है!

ब्लश को ऐड करें

विज्ञापन

Natural Makeup Look in Winter

सर्दी में गुलाबी या पीच ब्लशर का यूज करें। ब्लशर आपके मेकअप लुक को शाइनिंग बना देते हैं। आपको बस एक ब्लशर लेना है और आपके सिंपल और सूथिंग लुक में चार चांद लग जाएंगे। बस ध्यान रहे सर्दियों के मौसम में आपको बिल्कुल भी पाउडर बेस प्रोडक्ट्स का प्रयोग नहीं करना है।

विज्ञापन

लिप बाम यूज करें

Natural Makeup Look in Winter

विज्ञापन

सर्दियों और सूखे होंठों का ऐसा रिश्ता है जो किसी रियल रिश्ते से अलग नहीं होगा। होठों को रूखेपन से बचाने के लिए लिप बाम हमेशा अपने साथ रखें और यदि आप लिपस्टिक लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि होंठों को मॉइस्चराइज जरूर करें और जहां तक रंगों की बात है तो मैरून और लाल रंगों को चुनें। विंटर बोल्ड लुक के लिए ये सबसे अच्छे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ