Teeth Whitening Natural Tips: पीले दांतों को कहें टाटा, अपनाएं ये नेचुरल टिप्स और पाएं मोती जैसे चमकदार दांत

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसके साथ ही डेंटिस्ट के पास जाते हैं और दांतों में शाइनिंग करवाते हैं, जिसमें काफी पैसे भी लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसी कुछ नेचुरल चीजें भी हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं और पीलेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

Teeth Whitening Natural Tips: पीले दांतों को कहें टाटा, अपनाएं ये नेचुरल टिप्स और पाएं मोती जैसे चमकदार दांत

Teeth Whitening Natural Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने दांतों के पीलेपन से परेशान रहते हैं। क्योंकि पीले और दागदार दांत न केवल आपकी मुस्कान को फीका करते हैं बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी कमजोर बनाते हैं। बाजार में मिलने वाले टूथ व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स महंगे होते हैं और कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में नेचुरल ऑप्शन सबसे बेहतर और सुरक्षित हैं जो बिना किसी नुकसान के आपके दांतों को फिर से चमकदार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन-सी वह घरेलू चीजें हैं जिनका आप अपने दांतों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

सरसों का तेल और नमक

Image Source Freepik

विज्ञापन

पहले जमाने के लोग अक्सर अपने दांतों का पीलापन हटाने के लिए सरसों के तेल और नमक का इस्तेमाल करते थे। अगर आप हफ्ते में दो से तीन बार थोड़े से सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाएं और अच्छे से दांतों पर मसाज करेंगे तो इससे आपके दांत कुछ ही दिन में एकदम सफेद होने लग जाएंगे।

नमक और बेकिंग सोडा

वैसे तो सोडा दो तरीके के आते हैं तो आप खाने में उपयोग होने वाला सोडा लें। इसके बाद थोड़ा सा नमक और बेकिंग सोडा लें और अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को टूथब्रश की सहायता से दांतों पर लगाएं। इसके बाद 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से ब्रश से दांतों की सफाई करें। इससे आपके दांत चमकदार बनेंगे और पीलेपन से छुटकारा भी मिलेगा।

विज्ञापन

संतरे का छिलका

Image Source Freepik

संतरा, स्किन से लेकर सेहत के लिए काफी फायदेमंद तो होता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे का छिलका दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में भी काफी मदद करता है। अगर आप हफ्ते में तीन से चार बार संतरे का छिलका अपने दांतों पर रगड़ते हैं तो इससे आपके दांतों का पीलापन कम होता है। इसके साथ ही चमक भी आती है।

विज्ञापन

नमक और नींबू का रस

नमक दांतों के लिए काफी अच्छा होता है। अक्सर दांतों के दर्द में भी डॉक्टर नमक के पानी से सिकाई करने को कहते हैं। दांतों को साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चुटकी नमक में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिक्स करें। अब इस मिश्रण को टूथब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं। फिर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से ब्रश से दांतों की सफाई करें।

केले का छिलका

केला तो सभी खाते होंगे और छिलकों को फेंक देते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आप भी इसके फायदों के बारे में जानकर अब केले के छिलके को फेंकना बंद कर देंगे। दांतों के पीलेपन से बचने के लिए आप केले के छिलके का उपयोग कर सकते हैं। यह आपके दांतों को सफेद के साथ-साथ चमकदार बनाने में काफी मदद करेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ