Morning Sabudana Mathri Recipe: सुबह की चाय का वक्त हो और साथ में कुछ क्रिस्पी ना हो ऐसा ही नहीं सकता. चाय के साथ कुछ ना हो तो मजा अधूरा सा लगता है. इसलिए ज्यादातर लोग चाय के साथ बिस्किट, ब्रेड या समोसे खाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए साबूदाना मठरी की यह रेसिपी एकदम बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह मठरी ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी काफी आसान है. वैसे तो साबूदाना आमतौर पर खिचड़ी या वड़े बनाने के काम आता है, लेकिन इसकी मठरी इतनी क्रिस्पी बनती है कि आप बाजार की नमकीन भूल जाएंगे. खास बात यह कि आप इसे आसानी से भी स्टोर करके भी रख सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- कभी खाया है पपीते का अचार? जानिए आसान रेसिपी, पराठे का स्वाद हो जाएगा दोगुना
साबूदाना मठरी रेसिपी
सामग्री
- साबूदाना-1 कप हल्का भूनकर पिसा हुआ
- उबले आलू- 2 मैश किए हुए
- कुट्टू या चावल का आटा- आधा कप
- हरी मिर्च- 3 बारीक कटी हुई
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता- 10 (बारीक कटे हुए)
- सेंधा नमक या सादा नमक- स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर साबूदाने को एक पैन में डालें और 4 मिनट तक हल्का भून लें, ताकि उसकी नमी निकल जाए.
- अब इसे ठंडा करने के लिए रख दें. ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. एक बड़े बर्तन में साबूदाना पाउडर, मैश किए हुए उबले आलू, आटा, हरी मिर्च, जीरा, करी पत्ता और नमक डालें.
- आलू की नमी से ही आटा गूंथने की कोशिश करें. अगर जरूरत पड़े, तो ही 2 चम्मच पानी डालें. मठरी का आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए.
- अब दोनों हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर उन्हें हथेली से दबाकर गोल शेप दें. आप चाहें तो इन्हें कांटे से गोद सकते हैं ताकि ये फूलें नहीं और कुरकुरी बनें.
- सारे हो जाने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल को हल्की आंच पर रखें और मठरियों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
- एक प्लेट में निकालें और ठंडा करने के लिए रख दें. ठंडा करने के बाद इसे एक कंटेनर में स्टोर करके रखें.
इसे भी पढ़ें- ईद का सूट टेलर के पास देने से पहले यहां देख लें लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
6 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
10 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
11 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
11 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
13 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
14 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
15 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
17 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines