Mother’s Day 2023 Recipe: मदर्स डे पर बनाएं ये सैंडविच और हैंडमेड कॉफी रेसिपी, आपकी मॉम हो जाएंगी खुश!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Mother’s Day 2023 Recipe: इस मदर्स डे आप क्या स्पेशल करने का सोच रहे हैं। अगर किसी महंगे तोहफे या कहीं बाहर जानें का प्लान है तो आप इन सबसे एक खास कुछ और भी कर सकते हैं। मां को खुश करने के लिए कोई महंगा तोहफा हो ये जरूरी नहीं प्यार से किया हुआ कोई भी काम आपकी मॉम को हैप्पी कर सकता है।
आप अपना वक्त देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। मदर्स डे पर इस बार अपनी मम्मी को स्पेशल तोहफे रूप में अपना टाइम दे सकते हैं। साथ ही अपने हाथों से कुछ टेस्टी बनाकर भी खिला सकते हैं। आज हम आपके लिए मदर्स डे स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं।
सैंडविच के साथ आप अपने हाथों से बनी कॉफी भी सर्व कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी, गर्म दूध, कॉफी पाउडर और स्वादानुसार चीनी की जरूरत होगी। एक कप में हल्का गर्म पानी डालें और फिर चीनी के साथ कॉफी पाउडर डालकर मिक्स कर दें। अच्छी तरह से फेंटने के बाद गर्म दूध डाल दें। इस तरह से स्वादिष्ट कॉफी बनकर तैयार हो जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: