Moong Dal Ki Kheer: चावल नहीं, मूंग की दाल से बनी खीर से करें मुंह मीठ, जानें रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Moong Dal Ki Kheer Recipe: जब कुछ मीठा बाने की बात होती है तो ज्यादा भरतीयों घर में खीर बनाई जाती है, जोकि एक भारतीय पारंपरिक स्वीट डिश है। मुंह मीठा करवाना हो या घर में हो कोई खास मौका, खीर (Kheer) का बनना तय रहता है। हालांकि, चावल से बनने वाली खीर तो आपने काफी बार चख ली होगी, तो क्यों ना इस बार मूंग दाल की खीर (Moong Dal Kheer) बनाई जाए।
इसे बनाने के लिए ज्यादा खास चीजों की जरूरत नहीं होगी। आप चावल, दाल और दूध से बेहद ही स्वादिष्ट खीर तैयार कर सकते हैं। आइए मूंग दाल की खीर रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए –IND vs SL: सिराज ने दिलाई धोनी की याद, रॉकेट थ्रो से कर दिया करुणारत्ने का काम तमाम, देखें वीडियो
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद बादाम और काजू को हल्का भूनकर एक प्लेट में निकाल लें। अब इसी कढ़ाई में मूंग दाल और चावल को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब फिर एक कढ़ाई लें और उसमें घी डालकर गर्म करें। इसके बाद भूनें हुए मूंग दाल और चावल को गुड़ डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह से पका लें।
गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें इलायची पाउडर और केसर भी डलें। इसको लगभग 3 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसमें भुने हुए काजू, किशमिश और बादाम भी डाल दें। इसके बाद उबाला हुआ दूध भी डालकर अच्छे से चलाएं। एक से दो उबाल आने के बाद मूंग दाल की स्वादिष्ट खीर बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे गर्मागर्म या फ्रीज में ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: