जानिए बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने कैसे किया 55 किलो Weight Loss, डाइट में शामिल किए ये सिंपल फूड्स

एक्ट्रेस-सिंगर और बिग बॉस-13 फेम शहनाज गिल ने अपनी फिटनेस से हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने सिर्फ कुछ ही महीनों में अपना 55 किलो वजन घटाया था। तो आइए जानते हैं शहनाज गिल के फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट।

shehnaz gill weight loss photo

shehnaz gill weight loss photo

How to Lose 55 KG Weight in 6 Months: शहनाज गिल जो कि बिग बॉस-13 में सबकी चहेती रही हैं खुद को “पंजाब की कैटरीना कैफ” कहती हैं। इस एक्ट्रेस ने शो में अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीत लिया था। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। वहीं, शो में थोड़ी भारी दिखने वाली शहनाज ने बाहर आकर खुद पर काफी मेहनत की और लगभग 55 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शहनाज गिल ने कैसे खुद को फिट किया और उनकी डाइट में क्या खास था तो आइए जानते हैं वो जरूरी बातें, जिन्हें अपनाकर आप भी कुछ ही महीनों में फिट हो सकते हैं।

विज्ञापन

हल्दी और चाय का कॉम्बो

Image Source Instagram

विज्ञापन

शहनाज गिल अपनी सुबह की शुरुआत हल्दी मिले गुनगुने पानी या हल्दी वाली हर्बल चाय से करती हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण फैट बर्निंग में मदद करते हैं और दिनभर ताजगी बनाए रखते हैं।

हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट विद इंडियन फ्लेवर

शहनाज ने अपने नाश्ते में ऐसे फूड्स को शामिल किया जो प्रोटीन से भरपूर हों, जैसे मूंग दाल चीला, उबले अंडे या दही-चना। ये खाने लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और ओवरईटिंग की संभावना को कम करते हैं। इसके साथ ही स्वाद और सेहत का सही संतुलन भी बना रहता है।

विज्ञापन

सब्जियों से भरपूर पोहा

Image Source Instagram

शहनाज गिल पोहा को ढेर सारी हरी सब्जियों, मूंगफली और हल्के घी के साथ बनाकर खाती हैं। यह एक हल्का लेकिन एनर्जेटिक स्नैक है जो स्वादिष्ट भी होता है और वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन

क्लीन और बैलेंस्ड लंच

अगर आप भी शहनाज की तरह एनर्जेटिक दिखना चाहते हैं तो दोपहर का खाना सिंपल और संतुलित रखें। एक कटोरी दाल, कुछ सब्जियां, थोड़े ब्राउन राइस या रोटी और सलाद यह सब न सिर्फ आसानी से पचता है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देता है।

घी रोस्टेड मखाना

शहनाज शाम के समय भूख लगने पर तला-भुना खाने की बजाय घी में भुने हुए मखाने खाती हैं। यह लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और हाई-प्रोटीन स्नैक्स होता है जिसमें ओमेगा-3 भी पाया जाता है। यह हेल्दी होने के साथ-साथ कुरकुरा भी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ