Hair Care Tips: मानसून में जुओं को दूर भगाएंगे ये 5 घरेलू टोटके, पाएं हेल्दी और चमकदार बाल

बरसात के मौसम में कई बार बालों के भीगने की वजह से जुएं होने का खतरा होने लगता है, जिससे सभी लोग काफी डरते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिससे आप बरसात के मौसम में अपने बालों का ध्यान कैसे रख सकते हैं, इसके साथ ही जुओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Hair Care Tips: मानसून में जुओं को दूर भगाएंगे ये 5 घरेलू टोटके, पाएं हेल्दी और चमकदार बाल

Hair Care Tips: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडक और सुकून लाता है, वहीं दूसरी ओर नमी और गंदगी के कारण बालों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में सिर की त्वचा पर पसीना और नमी जमा हो जाती है जिससे जुएं पनपने लगती हैं। जुएं न सिर्फ सिर में खुजली और जलन पैदा करती हैं बल्कि बालों की सेहत को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसके साथ ही अगर इसका समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या तेजी से फैल सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है कुछ आसान घरेलू उपायों से आप जुओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं और आसानी से जुओं से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

स्कैल्प को रखें साफ और सूखा

मानसून में अक्सर नमी के कारण सिर में गंदगी और पसीना जमा हो जाता है जिससे जुएं होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए स्कैल्प को हमेशा साफ और सूखा रखें। हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं और तौलिये से अच्छी तरह सुखा लें।

विज्ञापन

नीम का पेस्ट

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो जुओं को मारने में बेहद कारगर हैं। ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। इससे आपको जुओं से छुटकारा मिल सकता है।

नारियल तेल और कपूर

Image Source Freepik

विज्ञापन

नारियल तेल बालों को पोषण देता है और कपूर जुओं को खत्म करता है। एक चम्मच कपूर को दो बड़े चम्मच नारियल तेल में मिलाएं और रातभर सिर में लगाकर रखें। सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे आपको डैंड्रफ और जुओं दोनों से छुटकारा मिल सकता है।

ऐपल साइडर विनेगर से करें सफाई

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) जुओं और उनके अंडों को हटाने में मदद करता है। एक भाग विनेगर में एक भाग पानी मिलाकर सिर पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

विज्ञापन

संतुलित आहार अपनाएं

सिर्फ बाहरी उपाय नहीं, बालों की सेहत के लिए अंदर से पोषण भी जरूरी है। मानसून में विटामिन A, E और प्रोटीन से भरपूर आहार (जैसे दूध, अंडा, हरी सब्जियां, मेवे) लें जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ बनें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ