Dark Mehndi tips: सिर्फ 5 मिनट की मेहनत और हाथों में लगेगी सबसे गहरी मेहंदी, ट्राय करें ये ट्रिक्स

हरियाली तीज का इंतजार भी अब केवल एक दिन का बचा है। अगर आप भी तीज पर अपनी मेहंदी का गहरा रंग लाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप मेहंदी लगाने के बाद आजमा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने हाथों में गहरा निखार ला सकती हैं।

Dark Mehndi tips: सिर्फ 5 मिनट की मेहनत और हाथों में लगेगी सबसे गहरी मेहंदी, ट्राय करें ये ट्रिक्स

Dark Mehndi tips: हरियाली तीज से एक दिन पहले ही सभी महिलाएं हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। लेकिन कई बार, चाहे जितनी भी सुंदर मेहंदी लगवा लें, वह हाथों में रचती ही नहीं, रंग चढ़ता ही नहीं। ऐसे में महिलाएं मजाक में अपने पति को छेड़ने लगती है कि वह ज्यादा प्यार नहीं करते क्योंकि मेहंदी रची नहीं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप सुंदर सी लगी हुई मेहंदी को गहराई से रचाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप हर त्यौहार में मेहंदी लगाने के कुछ समय बाद आज़मा सकती हैं। इससे मेहंदी की सुंदरता और भी निखर सकती है।

विज्ञापन

विक्स लगाएं

हाथों में मेहंदी लगाएं, फिर जब मेहंदी सूख जाए तो हाथों में थोड़ी सी विक्स लगाएं। विक्स अधिकतर ब्राइडल मेहंदी लगाने वाली दुल्हनों के हाथों में लगाई जाती है ताकि उनकी मेहंदी अच्छे से रचे। अगर आप भी हाथों में ब्राइडल जैसी मेहंदी का निखार चाहती हैं तो इस उपाय को अपना सकती हैं।

विज्ञापन

रातभर मेहंदी लगी रहने दें

अगर आप व्यस्तता के चलते मेहंदी जल्दी हटा देते हैं या पानी से धो देती हैं तो ऐसा न करें। इससे मेहंदी बिल्कुल नहीं रचेगी। कोशिश करें कि मेहंदी रात के समय लगाएं, ताकि उसे रचने के लिए अधिक समय मिल सके।

विज्ञापन

सरसों का तेल लगाएं

अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी सुंदर और अच्छे से रचे तो मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथों में तुरंत सरसों का तेल लगाएं। लेकिन ध्यान रखें, तेल लगाने के बाद हाथों में तुरंत पानी न लगने पाए। तेल लगाने के बाद पानी से बचें। ऐसा करने से आपकी मेहंदी सुंदर और आकर्षक दिखेगी।

विज्ञापन

गैस की आंच पर हाथों को गर्म करें

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतीं तो मेहंदी लगाने के बाद हाथों को गैस की आंच पर हर तरफ से सेंक लें। ऐसा करने से आंच की गर्मी मेहंदी में लगेगी और रंग भी गहरा व सुंदर आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ