Jaggery Coconut Barfi Recipe: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है।
इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुड़ नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। गुड़ नारियल की बर्फी स्वाद में लजीज होती है। इसको बनाना भी बेदह आसान होता है, तो चलिए जानते हैं गुड़ नारियल की बर्फी (How To Make Matar Achari Gobhi) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Karwa Chauth 2022 Sargi: मीठी मठरी के बिना अधूरी है करवा चौथ सरगी की थाली, ये रही आसान रेसिपी
गुड़ नारियल की बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- नारियल 3 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गुड़ 2 कप (पिसा हुआ)
- घी 4 चम्मच
- इलायची 4
गुड़ नारियल की बर्फी कैेसे बनाएं? (How To Make Jaggery Coconut Barfi)
- गुड़ और नारियल की बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें।
- फिर आप एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी डालकर हल्की आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस नारियल को डालकर भून लें।
- फिर जब नारियल से खुशबू आने लगे तो आप गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद आप इसमें गुड़ के टुकड़े डालकर चलाते हुए पिघलाएं।
- फिर आप इसमें इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद आप इसको करीब 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- फिर आप इस एक थाली या ट्रे को घी से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप ट्रे में तैयार मिक्चर को डालकर फैलाएं और मनचाहा शेप में काट लें।
- अब आपकी गुड़ नारियल की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
8 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
9 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
9 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
11 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
12 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
12 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
15 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
16 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines