Chhath Puja 2022 Special: छठ पूजा के लिए बनाएं स्पेशल कसार के लड्डू, ये रही बनाने की परफेक्ट टिप्स

Kasar Laddu

Kasar Laddu

How To Make Kasar Laddu: इस साल छठ पूजा की शुरूआत 30 अक्टूबर से होने जा रही है। ऐसे में अगर आप छठ पर प्रसाद के लिए लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए कसार के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये लड्डू बेहद स्वादिष्ट लगते हैं इसके सामने सारी मिठाईयां फेल हो जाती हैं। इसको बच्चों से लेकर बड़े भी खूब पसंद करते हैं। इनको आप एक बार बनाकर कम से कम 15 दिन तक स्टोर करके खा सकते हैं। ये खाने के बाद मीठे में खूब मजेदार लगते हैं, तो चलिए जानते हैं कसार लड्डू (Baked Thekua Recipe) बनाने की रेसिपी

कसार लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 किलो पिसा हुआ चावल
  • 500 ग्राम गुड़ का पाउडर
  • 1/2 किलो घी
  • 1/2 कप सौंफ

अभी पढ़ें – Turmeric Water for Weight Loss: पेट की लटकती चर्बी को पिघला देता है हल्दी का पानी, इस विधि से रोजाना बनाकर पीएं

कसार लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Kasar Laddu)

  • कसार लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दरदरे पिसे चावल डालें।
  • फिर आप इसमें सौंफ, गुड़ का पाउडर और घी डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इस मिक्चर के छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें।
  • अब आपके स्वादिष्ट कसार के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको कई दिनों तक स्टोर करके खाएं।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ