Makar Sankranti 2023 Til Chikki Recipe: मकर संक्रांति यानी पतंगबाजी त्यौहार के दिन खासतौर पर तिल का सेवन किया जाता है। इस दिन खासतौर पर तिल से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न व्यंजनों को खाने का चलन है। इस दिन कहीं खिचड़ी खाई जाती है तो कहीं तिल से बनीं चीजें (Til Recipe) तो कहीं दही-चूरा का सेवन किया जाता है।
हालांकि, इस दिन (Makar Sankranti 2023 ) तिल खाने का अधिक महत्व होता है। इसलिए आज हम आपके लिए तिल से बनने वाली चिक्की रेसिपी (Chikki Recipe) लेकर आए हैं। ये स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है। आइए तिल चिक्की बनाने की विधि जानते हैं।
और पढ़िए –Evening snack: इस आसान रेसिपी के साथ अपनी मैगी को देसी चाइनीज ट्विस्ट दें
Til Chikki Ingredients in Hindi
- तिल
- देसी घी
- गुड़
Til Chikki Easy Recipe in Hindi
- सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाही रखें। अब इसमें तिल को भून लें। इसे भूनने के लिए लगातार चलाते रहें, वरना ये जल सकता है। इसके बाद एक प्लेट में तिल को हल्का लाल करके रख दें।
- इसके बाद फिर से गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें पहले घी डालें और फिर गुड़ को भी डालकर अच्छे से पिघला लें। इसे पिघलाने के बाद इसमें भुना हुआ तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब एक बड़ी थाली लें। उसमें घी फैलाते हुए लगा दें। अब मिश्रण को लें और किसी रोलिंग पिन या बेलने से पतले या मोटी परत की तरह बेल लें। अब इसे अपनी मर्जी के मुताबिक डिजाइन में कट कर लें। इसके बाद ठंडा करने के लिए छोड़ दें।
ठंडा हो जाने के बाद ये पूरी तरह से सेट हो जाएगा। आप अब इस तिल चिक्की का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दें कि तिल चिक्की को गुड़ की तिल चिक्की भी कहा जाता है। गुड़ अपने आप में काफी मीठा होता है, इसलिए चीनी डालने की जरूरत नहीं है। अगर आप इसमें चीनी डालेंगे तो इसका स्वाद खराब हो सकता है।
और पढ़िए –Recipe से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
6 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
20 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
22 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
22 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
23 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines