Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बनाएं पौष्टिक मसाला खिचड़ी, रेसिपी है बेहद आसान
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Makar Sankranti 2023 Khichdi Recipe: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद ही खास होता है। इस दिन खासतौर पर खिचड़ी बनाने का महत्व होता है। ये ही कारण है कई जगहों पर मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व (Khichdi Festival) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी (Khichdi) को उसके पांच यार यानी देसी घी, पापड़, दही, अचार और तिल की मिठाई समेत सब्जी के साथ खाया जाता है।
हर साल की तरह 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) है और इस दिन आप भी जरूर हमेशा की तरह खिचड़ी जरूर बनाएंगे तो इस बार क्यों ना खिचड़ी की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाए। आइए आपको खिचड़ी की रेसिपी (Khichdi Easy Recipe) बताते हैं।
सबसे पहले चावल को धो लें। इसके बाद मूंग दाल और तूर दाल को भी अच्छे से धो लें। अब करीब 20 मिनट के लिए तीनों को पानी में भिगोकर रख दें।
इसके बाद एक 3-4 लीटर का प्रेशर कुकर लें। इसमें दो चम्मच के करीब घी डाल दीजिए। इसके बाद इसमें जीरा और राई डाल दें। फूटने के बाद इसमें तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च के दाने, दालचीनी, अनासफल, मूंगफली और सुखीलाल मिर्च डाल दें और एक मिनट के लिए भून लें।
इसके बाद कुकर में भीगे हुए चावल, मूंग दाल और तूर दाल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें कुछ मसाले जैसे- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक भून लें। इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाकर बंद कर दें। कम से कम तीन सीटी आने के बाद गैस बंद करें। पहली सीटी आने तक गैस की आंच तेज रखें। बाद में दो सीटी के लिए आंच को कम कर दें।
इस तरह से खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। अब आप खिचड़ी को परोस सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर देसी घी डालकर जरूर सर्व करें। साथ में पापल, अचार, दही और सब्जी भी दें। इससे खिचड़ी को हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करेगा।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: