PM Modi 365 में से 300 दिन खाते हैं यह सफेद चीज, कहा सुपरफूड है यह देसी फूड

PM Modi Eats This Superfood: भारत में एक नहीं बल्कि कई देसी सुपरफूड्स हैं जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी अपने खानपान का हिस्सा बनाते हैं. ऐसी ही एक सफेद चीज है जिसे पीएम मोदी अपनी खाने की थाली में जरूर शामिल करते हैं.

PM Modi Eats this superfood
1 / 7
PM Modi Eats this superfood

Desi Superfood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया था कि वे 365 दिनों में से कम से 300 दिन मखाना जरूर खाते हैं. पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि मखाना सुपरफूड है और सेहत के लिए बेहद अच्छा है. मखाना जिसे फॉक्सनट (Foxnut) या लॉटस सीड्स भी कहा जाता है मुख्य रूप से बिहार में उगाया जाता है. यह सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है और हेल्दी नाश्ते या स्नैक्स में खाने का एक अच्छा ऑप्शन भी है. ऐसे में यहां जानिए मखाना (Makhana) खाने पर सेहत को इसके कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

पोषक तत्वों से भरपूर मखाना

पोषक तत्वों से भरपूर मखाना 2 / 7

मखाना अपने पोषक तत्वों के चलते सुपरफूड कहलाता है. मखाना में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होता है.

विज्ञापन

वजन कम करने में मददगार

वजन कम करने में मददगार 3 / 7

मखाना खाने पर शरीर का वजन कम हो सकता है. इसमें कैलोरी और फैट कम होने के चलते यह एक अच्छा वेट लॉस फूड है.

दिल की सेहत को फायदा

दिल की सेहत को फायदा 4 / 7

मखाने में मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट होने के चलते यह दिल की सेहत के लिए अच्छा साबित होता है और दिल को दुरुस्त रखता है.

विज्ञापन

हड्डियां मजबूत होती हैं

हड्डियां मजबूत होती हैं 5 / 7

मखाना खाने का एक फायदा यह भी है कि यह हड्डियों को मजबूत बनाता है. इससे दांतों और हड्डियों को पोषण मिलता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए

डायबिटीज के मरीजों के लिए 6 / 7

मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक अच्छा स्नैक साबित होता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसीलिए यह ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है.

विज्ञापन

शरीर को देता है एनर्जी

शरीर को देता है एनर्जी 7 / 7

मखाना खाने पर शरीर को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स मिलते हैं. इससे शरीर में ऊर्जा रहती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन