Health Tips: नींबू पानी पीते समय भूलकर न करें ये गलती, हो सकता नुकसान

Health Tips: नींबू पानी पीने के कई सारे फायदे होते हैं, लेकिन कई बार जब हम गलत तरीके से नींबू पानी पीते हैं तो इसके फायदे कम हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या बताते हैं?

Lemon Water Benefits

Health Tips: नींबू पानी जैसी मामूली सी चीज के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं, लेकिन हम अक्सर इसको गलत टाइम और गलत तरीके से पीते हैं। नींबू पानी को सही तरीके से पीने से ये दवा के तरह काम करता है। नींबू पानी विटामिन सी का का सबसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। जुकाम-सर्दी को ठीक करता है इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। वहीं अगर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ज्यादा है, वर्कआउट बहुत ज्यादा कर लिया है और आपका मेंटल एग्जॉशन बहुत ज्यादा है तो नींबू पानी जरूर पिएं। आइए जानते हैं इसे पीने के सही तरीका क्या है?

विज्ञापन

नींबू पानी पीने के फायदे

1. डॉ. प्रेरणा बताती है कि ये लिवर बैक्टिरिया को बाहर निकालकर उसे हेल्दी बनाने में मदद करता है।

विज्ञापन

2. नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

3. इसे पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और इसके आपका हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

4. अगर आप सही तरीके से नींबू पानी का सेवन करते हैं तो इससे खून की कमी दूर होती है।

विज्ञापन

5. नींबू पानी एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स होता है, जो स्किन को हेल्दी और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

नींबू पानी पीने का सही तरीका

1. नींबू पानी बनते समय कई लोग इसे छान लेते हैं, जिसके कारण इसका फाइबर बाहर निकल जाता है। ये गलती आप न करें, क्योंकि फायबर आपके पेट को साफ रखता है और इसे छानने के बाद इसके फायदे कम हो जाते हैं।

विज्ञापन

2. नींबू पानी कभी भी जो मिठाई या फ्रूट्स खाने के बाद न लें। एक खटी चीज में दूसरी खटी चीज ऐड ना करें दोनों में एसिड होता है। इसलिए इसका फायदा नहीं होगा।

3. नींबू पानी को आप खाना खाने के बाद पीते हैं, तो आपको एसिड रिफ्लक्स होना इनडाइजेशन होना गैस फ्लोटिंग होना जैसी समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन

4. सुबह उठते ही आप हल्के गुनगुने पानी में छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। नींबू का विटामिन सी बहुत जल्दी ब्रेकडाउन होता है और इससे आपके शरीर को तुरंत विटामिन सी मिलेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ