Lemon Pickle Recipe: इंस्टेंट तैयार हो जाएगा नींबू का आचार! ये है आसान रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Lemon Pickle Recipe: आचार का स्वाद हर किसी की जुबां ने जरूर चखा होगा। किसी के लिए ये एक स्वादिष्ट तो किसी के लिए आम पसंदों में से एक होगा। आचार के साथ दाल-चावल, पराठा या रोटी आदि खाना मजेदार होता है। ज्यादातर लोग गर्मियों में आचार (Pickle Recipe) बनाते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो सर्दियों में आचार डालना पसंद करते हैं।
बाजार की तुलना में घर का बना आचार बेहद स्वादिष्ट होता है। चाहें किसी भी मौसम आचार डाला गया हो अगर वो घर में खुद के हाथों से डाले गए मसालों के जरिए बना है तो उसका कोई तोड़ नहीं होता है। आज हम आपके लिए नींबू का आचार (Nimbu Ke Achar Ki Vidhi) बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं जिसे आप सर्दी के मौसम में भी अपना सकते हैं। आइए इंस्टेंट नींबू का आचार (Instant Lemon Pickle Recipe) बनाने की विधि बताते हैं।
सर्दियों में मूली खाने के हैं कई चमत्कार फायदे! नहीं होती दिल की बीमारी, शुगर भी कंट्रोल में रहता है
नीबूं का आचार बनाने के लिए 500 ग्राम नींबू को पहले धो लें। इसके बाद नींबू को सुखाने के लिए रख दें। पानी सुखने के बाद नीबूं को सिलबट्टे पर रगड़ें। इसके बाद सभी नींबू के 2 या 4 भाग कर लें। बीच में काटकर आप नींबू को चार भागों में बांट सकते हैं।
ऐसा करने के बाद एक बड़ा बाउल लें और उसमें 2 या 4 भागों में कटे नींबू को डालें। इसके बाद 1 कप साबुत लाल मिर्च, एक टी स्पून हींग, एक चम्मच सरसों का तेल, एक टी स्पून काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें। अब इसे कुछ दिनों तक धूप में रखकर सूखाएं। आप चाहें तो कांच की डिब्बी में नींबू को सिर्फ रखकर भी पका सकते हैं। इस तरह से नींबू का आचार तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: