Lahsun Ke Chilke Kaise Utare: लहसुन एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसका इस्तेमाल खाने में कई तरह से किया जाता है. तड़का लगाने से लेकर चटनी बनाने तक, लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ डिशेज इसके बिना अधूरी हैं और नॉन वेज में स्वाद ही नहीं आता. ऐसे में रोजाना किचन में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, कई बार इसके छिलके उतारने में आलस आता है और काफी वक्त भी लगता है. इसलिए कुछ महिलाएं इसका इस्तेमाल बिना छिलके उतारे भी कर लेती हैं. लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से छिलके उतरना बहुत ही आसान हो जाता है.
इसे भी पढ़ें- घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये
लहसुन के छिलके उतारने के हैक्स | Garlic Peeling Hacks
- लहसुन के छिलके उतारने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्म पानी में छिलके बहुत ही आसानी से उतर जाते हैं. इसके लिए आपको लगभग 5 मिनट तक लहसुन को भिगोकर रखना होगा.
- बेलन का इस्तेमाल करना भी अच्छा है, क्योंकि बहुत ही आसानी से लहसुन के छिलके उतर जाते हैं. इसके लिए आपको एक कपड़े में लहसुन को लपेटना होगा और बेलन से रोटी की तरह बेलना होगा. यकीन मानिए छिलके आसानी से उतर जाते हैं.
- लहसुन को हल्का सुखाने पर भी छिलके आसानी से उतर जाते हैं. आप लहसुन को धूप में या फिर ओवन में भी सुखा सकते हैं. हालांकि, ज्यादा सुखाना भी ठीक नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से लहसुन अंदर से भी पक जाता है.
- आप चाकू के नीचे वाले हिस्से का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको चॉपिंग बोर्ड पर लहसुन की कालियां रखनी होगी और चाकू की मदद से हल्का दबाना होगा. बस आपका काम हो गया और छिलके बहुत ही आसानी से उतर जाएंगे.
- लहसुन को हमेशा ऊपरी हिस्से से काटना शुरू करें. अगर आप साथ-साथ लहसुन की कलियों को काट देंगे तो छिलके खुद उतरना शुरू हो जाएंगे. बस आपको ऊपर का डंठल सही जगह से काटना होगा. आप तेल लगाकर भी इस हैक को अपना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी ट्राई किया है रोस्टेड गार्लिक का ये सूप? शेफ अजय चोपड़ा से जानिए किन सामग्रियों का किया जाता है इस्तेमाल
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
9 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
9 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
10 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
12 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
14 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines