किसी को मोटा कहने पर क्या होता है? AIIMS-ICMR की स्टडी में सामने आया बॉडी शेमिंग का हैरान कर देने वाला सच

Body Shaming: किसी की बॉडी शेमिंग करना आज के वक्त में काफी आम हो गया है. अगर आप भी बॉडी शेमिंग करते हैं, तो यकीकनन AIIMS-ICMR की स्टडी जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और किसी का मजाक नहीं बनाएंगे.

Body Shaming Effects

बॉडी शेमिंग करने से क्या होता है?

विज्ञापन

Body Shaming Effects: आज के वक्त में बॉडी शेमिंग एक ट्रेंड बन चुका है, जिसको भी देखों वह सामने वाले की बॉडी को लेकर तरह-तरह के मजाक बनाते हैं. लोगों द्वारा इस तरह के कमेंट्स को लेकर कई लोगों के अंदर एक तरह का डर व तनाव जैसी स्थिति बनती है, जैसे अपने रंग को लेकर, शरीर की बनावट को लेकर, आदि कई कमेंट्स. लेकिन सवाल उठता है कि क्या आप जानते हैं इससे सामने वाले पर कैसा असर पड़ता है?

यह भी पढ़ें: बिना मेकअप किए चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? इस सफेद चीज से धो लिया चेहरा तो Makeup लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

विज्ञापन

स्टडी में बॉडी शेमिंग को लेकर क्या कहा गया?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स–आईसीएमआर की ओपीडी में कई लोग वजन की समस्या लेकर पहुंचे. जिन पर एक रिसर्च किया गया. इस रिसर्च में लगभग 1 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था. स्टडी के मुताबिक, लगभग 49 प्रतिशत मोटे और 47 प्रतिशत कम वजन वाले युवाओं ने गंभीर बॉडी इमेज चिंता की शिकायत की. इस स्टडी से जुड़े एक्सपर्ट्स ने बताया वजन से जुड़ी किसी भी समस्या का इलाज मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करे बिना संभव नहीं है.

साथ ही वजन कम करना सिर्फ वजन घटाने तक ही सीमित नहीं है, अगर कोई शख्स अपनी इमोशनल समस्याओं पर ध्यान न दें तो वह अपनी सेहत को लेकर की जा रही मेहनत को बीच में ही छोड़े देता है.

बॉडी शेमिंग करने से दिमाग पर कैसा पड़ता है असर?

विज्ञापन

बॉडी शेमिंग का मतलब किसी के शरीर को लेकर निगेटिव बात कहना होता है. इसमें किसी के वजन, उम्र, बाल, कपड़े, खाने की पसंद या वो कैसा दिखता है, इन सबका मजाक उड़ाना शामिल है. इससे लोगों के अंदर कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलते हैं, जो उनके अंदर घबराहट और बेचैनी बढ़ाती है. साथ ही वह लोग अपनी बॉडी में कई और तरह की कमियां ढूंढने लगते हैं और उसको लेकर परेशान हो जाते हैं. इस तरह के कमेंट्स न सिर्फ उनको अपने शरीर के प्रति गलत सोच पैदा करती है, बल्कि दिमाग में तनाव भी पैदा करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ