घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये

Air Purifier Washing Tips: अगर आप एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसे हफ्ते में एक बार साफ करना जरूरी है. इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हम आपके साथ फिल्टर को घर पर साफ करने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं.

Air Purifier Cleaning Tips

गंदे फिल्टर इस्तेमाल करने से क्या होता है?

Air Purifier Cleaning Tips: Air Purifier Kab Expire Hota Hai: घर की हवा को साफ और सेहतमंद बनाए रखने के लिए आज के समय में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ऐसा इसलिए क्योंकि एयर प्यूरीफायर हवा से धूल, मिट्टी और एलर्जी को कम करने में मददगार है. यह ठीक एसी की तरह काम करता है और कमरे को शुद्ध रखता है. इसमें फिल्टर लगे होते हैं, उन्हें साफ करने की जरूरत पड़ती रहती है. हालांकि, कुछ लोग फिल्टर साफ करने के लिए कंपनी से लोग बुलाते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से फिल्टर को आसानी से साफ किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर प्यूरीफायर के फिल्टर गंदे क्यों होते हैं? | Air Purifier Filter Cleaning Tips

एयर प्यूरीफायर का काम ही हवा से गंदगी को पकड़ना होता है. इसलिए वो जल्दी गंदे हो जाते हैं, जिसे साफ करना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.

  • हवा में धूल और मिट्टी ज्यादा होना
  • घर के अंदर की धूल
  • पालतू जानवरों की वजह से गंदे
  • लंबे समय तक सफाई ना करना
  • एयर प्यूरीफायर का ज्यादा इस्तेमाल

गंदे फिल्टर इस्तेमाल करने से क्या होता है?

  • हवा ठीक तरह से साफ ना होना
  • बिजली ज्यादा खर्च होना
  • मशीन जल्दी खराब होने का डर
  • हवा में घुल मिलाने का काम

फिल्टर साफ कैसे करें?

  • सबसे पहले एयर प्यूरीफायर बंद करें और फिर प्लग को निकाल दें.
  • अब फ्रंट कवर को खोलकर फिल्टर को बाहर की तरफ निकालें.
  • अब फिल्टर को नल के पानी से धो लें या फिर वैक्यूम क्लीनर से धूल साफ करें.
  • अगर आपका HEPA फिल्टर है तो इसे पानी से बिल्कुल भी ना धोएं. इसे हल्के हाथ से ड्राई ब्रश या वैक्यूम से साफ करें.
  • कार्बन फिल्टर को भी केवल सूखे कपड़े या ब्रश से ही साफ करें.
  • सभी फिल्टर को पूरी तरह सूखने दें और फिर वापस लगा दें.

कब बदलना चाहिए फिल्टर?

फिल्टर साफ करने या बदलने के लिए कंपनियां अलग-अलग टाइम बताती हैं. आमतौर पर फिल्टर को 6 महीने से 1 साल के बीच बदल लेना बेहतर होता है. बाकी आप साफ करके इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ