क्या आपने कभी ट्राई किया है रोस्टेड गार्लिक का ये सूप? शेफ अजय चोपड़ा से जानिए किन सामग्रियों का किया जाता है इस्तेमाल

Roasted Garlic Soup: अगर आपको सर्दी ज्यादा लगती है तो एक बार यह सूप अपने आहार में शामिल करके देखें, क्योंकि यह सूप स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. साथ ही, यह गर्माहट और पेट भरने का भी काम करेगा.

Garlic Soup

रोस्टेड गार्लिक सूप की रेसिपी. Image Credit- News24

विज्ञापन

Roasted Garlic Soup Recipe in Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग बीमार पड़ते हैं. इसलिए वो अपने आहार में हेल्दी और शरीर को गर्माहट देने वाले फूड्स या डिशेज को शामिल करते हैं. कुछ लोग सूप या फिर सर्दियों में आने वाली चीजें खाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसे आहार की तलाश में हैं जो आपको गर्म रखने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का भी काम करे, तो आपको शेफ अजय चोपड़ा की बताई सूप की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. उन्होंने अपनी सीरीज में भुने लहसुन का सूप बनाने का तरीका बताया है. बता दें, यह एक खास विंटर स्पेशल रेसिपी है, जिसमें लहसुन को रोस्ट करके इस्तेमाल किया गया है.

इसे भी पढ़ें- चुकंदर का जूस पीना बेहतर है या कच्चा चबाकर खाना? जानिए किस तरह से लेने पर मिलता है सेहत को पूरा फायदा

विज्ञापन

भुने लहसुन का सूप कैसे तैयार करें? 

सामग्री 

  • लहसुन की कलियां- 10 
  • ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच
  • प्याज-1 बारीक कटा हुआ
  • पानी- 4
  • मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • क्रीम या दूध- 2 चम्मच 
  • हरा धनिया- गार्निश करने के लिए 

क्या करें?

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सूप को ज्यादा स्मोकी फ्लेवर के लिए लहसुन को पहले ओवन या तवे पर हल्का भून लें. 
  • अगर आप ओवन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको लहसुन को एक पेपर में डालकर रोस्ट करना होगा. बाकी सूप को बनाने के लिए हल्की आंच पर पैन रखें. 
  • इसमें तेल डालें और गर्म कर लें और फिर लहसुन की कलियों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ऐसा करने से लहसुन का कच्चापन खत्म हो जाएगा. 
  • साथ ही, सूप में गहरा स्वाद भी आएगा और आप इसी पैन में बारीक कटी प्याज डालें और हल्का सॉफ्ट होने तक भूनें. अब इसमें उबलता हुआ पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें. 
  • थोड़ी देर पकाएं और नमक, काली मिर्च और जरूरत के हिसाब से सीजनिंग डालें. अब सूप को कुछ मिनट उबालें ताकि सारे फ्लेवर्स मिल जाएं. 
  • फिर गैस बंद कर दें और ठंडी होने पर ब्लेंडर में ब्लेंड करें ताकि सूप गाढ़ा और स्मूथ हो जाए. अब ब्लेंड किए सूप को वापस पैन में डाल दें. 
  • अगर आप अधिक क्रीमी सूप पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ा क्रीम डालें. ऊपर से कटा हुआ धनिया या घर के बने क्राउन डालकर गरमा-गरम सूप सर्व करें. 
  • इस सूप में लहसुन बहुत जरूरी है. इसलिए फ्रेश लहसुन का इस्तेमाल करें. साथ ही, इसे भुनने के लिए हल्की आंच का इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें- पोंगल में किन-किन चीजों का इस्तेमाल होता है? पारंपरिक स्वाद लाने के लिए यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ