सिर्फ 5 मिनट में लहसुन कैसे छीलें? यहां जानिए 5 गजब के ट्रिक्स, चुटकियों में काम हो जाएगा आसान

Garlic Peeling Tips: अगर आपको लहसुन के छिलके उतारने में आलस आता है तो यह लेख आपके लिए है. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से बहुत ही आसानी से इसके छिलके उतारे जा सकते हैं.

Garlic peeling method, लहसुन छीलने का तरीका, Easy garlic peeling, आसान लहसुन छीलना, Microwave garlic peeling, माइक्रोवेव लहसुन छीलना, Garlic kitchen tips, लहसुन किचन टिप्स, how to peel garlic quickly, easy method to peel garlic cloves, peel garlic cloves in 5 minutes, how to peel garlic using microwave, garlic peeling tricks, quick garlic peeling hack, microwave garlic peeling method, peel garlic cloves effortlessly, fast way to peel garlic, how to remove garlic skin easily, best way to peel garlic for cooking, garlic peeling without smelling hands, how to peel garlic without effort, garlic peeling tips and tricks,

लहसुन के छिलके उतारने के हैक्स. Image Credit- News24

विज्ञापन

Lahsun Ke Chilke Kaise Utare: लहसुन एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसका इस्तेमाल खाने में कई तरह से किया जाता है. तड़का लगाने से लेकर चटनी बनाने तक, लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ डिशेज इसके बिना अधूरी हैं और नॉन वेज में स्वाद ही नहीं आता. ऐसे में रोजाना किचन में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, कई बार इसके छिलके उतारने में आलस आता है और काफी वक्त भी लगता है. इसलिए कुछ महिलाएं इसका इस्तेमाल बिना छिलके उतारे भी कर लेती हैं. लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से छिलके उतरना बहुत ही आसान हो जाता है.

इसे भी पढ़ें- घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये

विज्ञापन

लहसुन के छिलके उतारने के हैक्स | Garlic Peeling Hacks 

  • लहसुन के छिलके उतारने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्म पानी में छिलके बहुत ही आसानी से उतर जाते हैं. इसके लिए आपको लगभग 5 मिनट तक लहसुन को भिगोकर रखना होगा. 
  • बेलन का इस्तेमाल करना भी अच्छा है, क्योंकि बहुत ही आसानी से लहसुन के छिलके उतर जाते हैं. इसके लिए आपको एक कपड़े में लहसुन को लपेटना होगा और बेलन से रोटी की तरह बेलना होगा. यकीन मानिए छिलके आसानी से उतर जाते हैं. 
  • लहसुन को हल्का सुखाने पर भी छिलके आसानी से उतर जाते हैं. आप लहसुन को धूप में या फिर ओवन में भी सुखा सकते हैं. हालांकि, ज्यादा सुखाना भी ठीक नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से लहसुन अंदर से भी पक जाता है. 
  • आप चाकू के नीचे वाले हिस्से का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको चॉपिंग बोर्ड पर लहसुन की कालियां रखनी होगी और चाकू की मदद से हल्का दबाना होगा. बस आपका काम हो गया और छिलके बहुत ही आसानी से उतर जाएंगे.
  • लहसुन को हमेशा ऊपरी हिस्से से काटना शुरू करें. अगर आप साथ-साथ लहसुन की कलियों को काट देंगे तो छिलके खुद उतरना शुरू हो जाएंगे. बस आपको ऊपर का डंठल सही जगह से काटना होगा. आप तेल लगाकर भी इस हैक को अपना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी ट्राई किया है रोस्टेड गार्लिक का ये सूप? शेफ अजय चोपड़ा से जानिए किन सामग्रियों का किया जाता है इस्तेमाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ