Relationship Tips: लव लैंग्वेज क्या है? बॉलीवुड के 3 सेलेब्स की राय बदल दे आपकी सोच

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने प्यार को एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते वे कभी अपने पार्टनर को यह नहीं बता पाते कि वे उनसे कितना प्यार करते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं तीन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में कि उनकी लव लैंग्वेज आखिर क्या है।

Relationship Tips: लव लैंग्वेज क्या है? बॉलीवुड के 3 सेलेब्स की राय बदल दे आपकी सोच

Relationship Tips: आजकल के लोग अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं लेकिन कभी जता नहीं पाते। इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो यह नहीं जानते कि ‘लव लैंग्वेज’ आखिर होती क्या है। लव लैंग्वेज का मतलब होता है कि हम प्यार को कैसे महसूस करते हैं और दूसरों को अपना प्यार कैसे जताते हैं। हर रिश्ते में प्यार जताना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप अपने प्यार को जताते नहीं है तो कहीं न कहीं रिश्ते में चीजें खराब होने लगती हैं। जब तक आप किसी को प्यार नहीं जताएंगे, तब तक आपके पार्टनर को आपके प्यार का एहसास नहीं होगा तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के तीन सेलिब्रिटीज के बारे में कि उनकी लव लैंग्वेज क्या है।

विज्ञापन

कृति सेनन

रणवीर इलाहाबादिया ने एक पॉडकास्ट के दौरान कृति सेनन से उनकी लव लैंग्वेज के बारे में पूछा, जिसका कृति ने स्माइल करते हुए जवाब दिया कि उनकी लव लैंग्वेज है अपने पार्टनर की छोटी-छोटी चीजों को याद रखना, गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजना, रिश्ते में छोटे-छोटे एफर्ट्स डालना जो कि एक रिश्ते के लिए बहुत जरूरी होता है।

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर

विज्ञापन

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट के दौरान भूमि पेडनेकर ने बताया कि उनकी लव लैंग्वेज है पैम्पर होना। इसके साथ ही भूमि ने कहा कि अगर उनका बर्थडे है तो उनके पार्टनर को उनसे ज्यादा खुशी होनी चाहिए। यह हर रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

तृप्ति डिमरी

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में तृप्ति डिमरी ने अपनी लव लैंग्वेज के बारे में बताते हुए कहा कि वह अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करना चाहती हैं। उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जिससे वह कुछ भी न छुपाएं और खुलकर हर बात साझा कर सकें। उनके अनुसार, यह ओपन कम्युनिकेशन ही उनकी असली लव लैंग्वेज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ