Relationship Tips: गौर गोपाल दास से जानिए, सिर्फ प्यार नहीं- रिश्ते में ये एक चीज है सबसे जरूरी

आजकल बहुत से ऐसे रिश्ते हैं जो कुछ समय के बाद खत्म हो जाते हैं। पार्टनर को लेकर दिल में खटास आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक रिलेशनशिप को चलाने के लिए सबसे बड़ी चीज क्या है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं गौर गोपाल दास से कि एक रिश्ते को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है।

Relationship Tips: गौर गोपाल दास से जानिए, सिर्फ प्यार नहीं- रिश्ते में ये एक चीज है सबसे जरूरी

Relationship Tips: ऐसे कई लोग हैं जिनका रिलेशन काफी अच्छा चल रहा है। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जो अपने रिलेशन को संभाल नहीं पा रहे हैं, जिस कारण या तो अच्छा चलता हुआ रिश्ता टूट जाता है या पार्टनर्स के बीच दरार आने लगती हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो रिश्ते खराब होने की वजह अपने पार्टनर को बताते हैं। लेकिन क्या आपने खुद कभी सोचा है कि कोई भी रिश्ता सफल कैसे होता है? रिश्ते पार्टनर्स के बीच कैसे मजबूत बनते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं गौर गोपाल दास से कि एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी आखिर क्या होता है।

विज्ञापन

रिश्तों में अंडरस्टैंडिंग एक-दूसरे के लिए है जरूरी

गौर गोपाल दास कहते हैं कि किसी भी रिश्ते में समझना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति एक किताब की तरह होता है कोई उसे सिर्फ पलटेगा, कोई पढ़कर बातें करेगा, लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं जो उस असली किताब को सही से पढ़कर समझ पाते हैं। ऐसे ही रिश्ते की बुनियाद होती है समझना। अगर आप अपने रिश्ते में अपने पार्टनर को समझेंगे, तभी आपका रिश्ता मजबूत बन पाएगा।

विज्ञापन

इसके साथ ही गौर गोपाल दास कहते हैं, दुनिया क्या कहती है उसे मत सुनिए, बस अपने रिश्ते को समझिए। दो लोगों के रिश्ते में अगर एक-दूसरे को लेकर समझ नहीं है, या कोई किसी की बात नहीं समझ रहा है तो ऐसा रिश्ता नहीं चल पाना बहुत ही मुशकिल होता है। अगर आपको अपने रिश्ते को सफल बनाना है तो आपको “अंडरस्टैंडिंग” को सबसे आगे रखना होगा।

विज्ञापन

Image Source Freepik

आज के समय में बहुत से रिश्ते इसलिए टूट जाते हैं क्योंकि दोनों में से कोई एक ही हमेशा समझौता करता है और दूसरा केवल अपनी ही बात मनवाना चाहता है। जब एक व्यक्ति बार-बार समझता है और सामने वाला उसे नजरअंदाज करता है तो धीरे-धीरे उस रिश्ते की नींव कमजोर होने लगती है। रिश्ता तभी टिकता है जब दोनों एक-दूसरे की बातों को सुनें, समझें और महसूस करें।

विज्ञापन

गौर गोपाल दास भी यही समझाते हैं कि एक अच्छा रिश्ता वही होता है जहां दो लोग एक-दूसरे को जज नहीं करते, बल्कि एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ