What is the Paedophile: पीडोफाइल क्या है... कहीं आपके बच्चे में तो नहीं है इसके लक्षण, कैसे बचाएं इससे? जानिए
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

What is the Paedophile: हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में कुत्ते से दुष्कर्म के दो मामले सामने आए।इंदरपुरी(नरैना- दिल्ली) से सामने आई घटना का वीडियो वायरल है, जिसे देख लोगों में गुस्सा है। वीडियो में दिख रहे शख्स जिसका नाम सतीश बताया जा रहा है, उसकी मां ने कहा कि है कि उसका बेटा पीडोफाइल (Paedophile) है।
अब सवाल यह कि ये कौन सी बीमारी है, जिसमें आदमी कुत्ते से दुष्कर्म करने पर उतारू है। आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं कि आखिर पीडोफाइल कौन होते हैं। पीडोफाइल 16 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति माना जाता है, जो ज्यादातर या केवल प्रीप्यूसेंट बच्चों की ओर यौन रूप से आकर्षित होता है।
प्रीप्यूसेंट यानी जिनमें प्यूबर्टी की शुरुआत नहीं हुई है। लड़कियों में प्यूबर्टी की उम्र 10 से 11 वर्ष मानी गई है। लड़कों में यह उम्र 11 से 12 वर्ष है। पीडोफाइल की परिभाषा में इस उम्र को 13 वर्ष रखा गया है। अब अर्थ यह हुआ कि 13 साल से कम के बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने वाले ही शख्स को पीडोफाइल कहते हैं। ऐसे लोगों में इसे मानसिक बीमारी के तौर पर परिभाषित किया जाता है।
कई बार ऐसे लोग बच्चों के साथ संपर्क में भी नहीं आते, लेकिन उनकी गंदी नजर हमेशा उनपर रहती है। वे इंटरनेट पर या अन्य जगह पर अलग-अलग बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें देखकर भी खुश हो जाते हैं।
साइकायट्रिस्ट और साइकलॉजिस्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर वे लोग पीडोफाइल बनते हैं, जिनके साथ बचपन में किसी तरह का गलत काम हुआ हो। ऐसी सब चीजें लोगों के दिमाग में बैठ जाती हैं, जिसके कारण वह लोग कोशिश करते हैं कि वे भी वैसा ही काम किसी अन्य बच्चे के साथ करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: