Karwa Chauth 2024: करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जिसे मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं मनाती हैं। इस त्योहार में सुबह से लेकर चांद निकलने तक व्रत रखने की परंपरा होती है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाने वाला है। यह व्रत निर्जला होता है, इसलिए पत्नियां पानी भी नहीं पीती हैं। हालांकि, लंबे समय तक बिना भोजन या पानी पिएं कोई भी बीमार पड़ सकता है। लेकिन भारतीय मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है तो इसे बीच में तोड़ना भी अशुभ माना जाता है। हम आपके साथ करवा चौथ स्पेशल कुछ हाइड्रेशन टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से करवा चौथ का व्रत रख सकेंगी।
इस बारे में हमें डाइटिशियन अक्षता चव्हाण बता रही हैं, उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ कुछ करवा चौथ के लिए कुछ खास टिप्स शेयर की हैं। ये 3 स्पेशल टिप्स कुछ इस प्रकार है :-
उपवास से पहले हाइड्रेशन के नियम
1. नारियल पानी- व्रत शुरू करने से पहले, नारियल पानी पिएं। यह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट है जो पूरे दिन शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है।
2.नींबू पानी- होममेड इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक बनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन नींबू पानी है। इसके लिए पानी में नींबू निचोड़ें और उसमें चुटकी भर नमक और चीनी डालकर पिएं। यह हाइड्रेशन को बढ़ाता है और शरीर को एनर्जी देता है।
Photo Credit- Freepik
3.हर्बल टी- कैमोमाइल या पुदीने की चाय शरीर को हाइड्रेट कर सकती है और पाचन तंत्र को भी लाभ देती है। इसलिए, इन नेचुरल चाय को पीना शुरू कर दें।
4.फ्रूट इंफ्यूज वाटर- उपवास से पहले हाइड्रेशन और विटामिन्स के लिए खीरे, संतरे या पुदीने के पत्तों जैसे फलों के साथ मिलाकर एक डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करें और पिएं।
आप इन चीजों का सेवन अभी से शुरू कर देंगे तो करवा चौथ के व्रत वाले दिन आपको ज्यादा प्यास नहीं लगेगी।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
हेल्दी सरगी खाएं
1.फल खाएं- सरगी में संतरे, खीरा और खरबूजे जैसे पानी भरे फलों का सेवन करें। ये फल धीरे-धीरे हाइड्रेशन रिलीज करते हैं, जो पूरे दिन आपको हाइड्रेटेड रखेगा।
2.दही- आप दही खा सकती हैं।दही ना केवल हाइड्रेट करता है बल्कि आंतों को भी हेल्दी रखता है।
3.ओट्स- ओट्स पानी को सोखते हैं और दूध या दही के साथ खाने पर हाइड्रेशन प्रदान कर सकते हैं। इसलिए, सरगी में ओट्स शामिल कर सकती हैं।
4.चिया सीड्स- इन बीजों को रात भर पानी या दूध में भिगोकर रखें और सरगी में अपने ओट्स या दही के साथ मिलाकर खाएं। आप चाहें, तो स्मूदी भी बनाकर पी सकती हैं।
इन चीजों को खाने से परहेज करें
नमक का सेवन कम करें- अपनी सरगी में ज्यादा नमकीन और मसालेदार भोजन खाने से बचें, क्योंकि इससे आपको प्यास लग सकती है और पानी की कमी हो सकती है।
कॉफी- व्रत रखने से पहले चाय या कॉफी का सेवन कम से कम करें, क्योंकि इससे बार-बार यूरिन आने की समस्या होती है, जो शरीर को डिहाइड्रेट करता है।
ये भी पढ़ें- जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
12 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
15 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines