---विज्ञापन---

Karwa Chauth 2024: बिना पानी पिएं भी व्रत में खुद को रखें हाइड्रेटिड! आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत आसान नहीं होता है। कुछ महिलाएं, यह उपवास निर्जला रखती हैं, यानी पूरे दिन भूखे-प्यासे रहना। वे चांद निकलने के बाद ही कुछ खाती या पीती हैं। ऐसे में शरीर का हाइड्रेशन लेवल बिगड़ सकता है। हम आपको कुछ हेल्दी हाइड्रेशन टिप्स दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना पानी पिएं भी पूरे दिन हाइड्रेटेड रह सकती हैं।

---विज्ञापन---

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जिसे मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं मनाती हैं। इस त्योहार में सुबह से लेकर चांद निकलने तक व्रत रखने की परंपरा होती है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाने वाला है। यह व्रत निर्जला होता है, इसलिए पत्नियां पानी भी नहीं पीती हैं। हालांकि, लंबे समय तक बिना भोजन या पानी पिएं कोई भी बीमार पड़ सकता है। लेकिन भारतीय मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है तो इसे बीच में तोड़ना भी अशुभ माना जाता है। हम आपके साथ करवा चौथ स्पेशल कुछ हाइड्रेशन टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से करवा चौथ का व्रत रख सकेंगी।

इस बारे में हमें डाइटिशियन अक्षता चव्हाण बता रही हैं, उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ कुछ करवा चौथ के लिए कुछ खास टिप्स शेयर की हैं। ये 3 स्पेशल टिप्स कुछ इस प्रकार है :-

---विज्ञापन---

उपवास से पहले हाइड्रेशन के नियम

1. नारियल पानी- व्रत शुरू करने से पहले, नारियल पानी पिएं। यह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट है जो पूरे दिन शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है।

2.नींबू पानी- होममेड इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक बनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन नींबू पानी है। इसके लिए पानी में नींबू निचोड़ें और उसमें चुटकी भर नमक और चीनी डालकर पिएं। यह हाइड्रेशन को बढ़ाता है और शरीर को एनर्जी देता है।

---विज्ञापन---
water

Photo Credit- Freepik

3.हर्बल टी- कैमोमाइल या पुदीने की चाय शरीर को हाइड्रेट कर सकती है और पाचन तंत्र को भी लाभ देती है। इसलिए, इन नेचुरल चाय को पीना शुरू कर दें।

4.फ्रूट इंफ्यूज वाटर- उपवास से पहले हाइड्रेशन और विटामिन्स के लिए खीरे, संतरे या पुदीने के पत्तों जैसे फलों के साथ मिलाकर एक डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करें और पिएं।

---विज्ञापन---

आप इन चीजों का सेवन अभी से शुरू कर देंगे तो करवा चौथ के व्रत वाले दिन आपको ज्यादा प्यास नहीं लगेगी।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

---विज्ञापन---

हेल्दी सरगी खाएं

1.फल खाएं- सरगी में  संतरे, खीरा और खरबूजे जैसे पानी भरे फलों का सेवन करें। ये फल धीरे-धीरे हाइड्रेशन रिलीज करते हैं, जो पूरे दिन आपको हाइड्रेटेड रखेगा।

2.दही- आप दही खा सकती हैं।दही ना केवल हाइड्रेट करता है बल्कि आंतों को भी हेल्दी रखता है।

---विज्ञापन---

3.ओट्स- ओट्स पानी को सोखते हैं और दूध या दही के साथ खाने पर हाइड्रेशन प्रदान कर सकते हैं। इसलिए, सरगी में ओट्स शामिल कर सकती हैं।

4.चिया सीड्स-  इन बीजों को रात भर पानी या दूध में भिगोकर रखें और सरगी में अपने ओट्स या दही के साथ मिलाकर खाएं। आप चाहें, तो स्मूदी भी बनाकर पी सकती हैं।

---विज्ञापन---

इन चीजों को खाने से परहेज करें

नमक का सेवन कम करें-  अपनी सरगी में ज्यादा नमकीन और मसालेदार भोजन खाने से बचें, क्योंकि इससे आपको प्यास लग सकती है और पानी की कमी हो सकती है।

कॉफी- व्रत रखने से पहले चाय या कॉफी का सेवन कम से कम करें, क्योंकि इससे बार-बार यूरिन आने की समस्या होती है, जो शरीर को डिहाइड्रेट करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 17, 2024 09:44 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola