Kareena Kapoor Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से अब तक वजन कम करने से लेकर उसे मेंटेन रखना वाकई बड़ी बात है। फैंस एक्ट्रेस के फिटनेस जुनून को देखकर उनकी खूब सराहना करते हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के बाद करीना जयफल वाला गरम दूध पीती थीं। जयफल वाला दूध अच्छी नींद लाने में मददगार होता है।
साथ ही सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक्ट्रेस को हर दो घंटे में खाने की सलाह भी दी थी। बता दें कि करीना के फिटनेस के सफर में उनकी मदद सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने की है। करीना के जीरो फिगर से लेकर तैमूर और जेह के पैदा होने तक रुजुता दिवेकर ने उनकी डाइट का खूब ख्याल रखा है।
न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दी सलाह
एक पुराने वीडियो में उन्होंने बताया था कि करीना गर्भावस्था के बाद हर 2 घंटे में खाना खाती थीं, जिससे उनका मन शांत और खुश रहता था। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि करीना सोने से पहले दूध के कप में थोड़ा सा जयफल मिलाकर भी पीती थीं। यह नवर्स सिस्टम को रिलैक्स करता है और शांतिपूर्वक सोने में मदद करता है।
इस तरह से बना सकते हैं जयफल वाला दूध
जरुरी सामग्री
- 1 कप दूध (बादाम या सोया दूध भी ले सकते हैं)
- 1/2 चम्मच पिसी हुई जायफल
- चुटकी भर दालचीनी (अगर आप चाहें)
- स्वादानुसार शहद (अगर आप चाहें)
बनाने की विधि
- जयफल वाला दूध बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है।
- इसके बाद दूध को पैन में डालें और उबलने के लिए रख दें।
- अब धीमी आंच पर दूध में उबाल आने दें।
- इस दौरान बीच-बीच में चम्मच से दूध को हिलाते रहें।
- जब दूध उबल जाएं, तो इसमें जायफल मिला लें।
- इसके बाद अगर आप चाहें तो इसमें शहद या चीनी भी मिला सकते हैं।
- यहां ध्यान रखें कि मीठा डालने से पहले दूध को ठंडा कर लें।
- इसके बाद आपका जयफल वाला दूध तैयार है।
संबंधित खबरें
महानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
50 mins agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1 hr agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
1 hr agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
2 hrs agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
2 hrs agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
4 hrs agoदशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
16 hrs agoदुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
1 day agoनवरात्रि में अब मन नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल, समा चावल से तैयार करें डोसा
1 day agoनवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines