Gopi Lehnga Design: जन्माष्टमी पर राधा जैसा लुक पाएं इन 4 नए गोपी लहंगा डिजाइनों के साथ

जन्माष्टमी पर बहुत-सी लड़कियां गोपी लहंगा पहनती हैं। इसके साथ ही राधा जैसा सिंगार करती हैं। अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर गोपी लहंगा पहनना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ डिजाइनर लहंगों के बारे में जिन्हें आप आज के दिन अपना सकती हैं।

Gopi Lehnga Design: जन्माष्टमी पर राधा जैसा लुक पाएं इन 4 नए गोपी लहंगा डिजाइनों के साथ

Gopi Lehnga Design: जन्माष्टमी इस साल 16 अगस्त 2025 यानी आज के दिन मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं और बालिकाएं गोपी लहंगा पहनकर राधा-कृष्ण की भक्ति में डूब जाती हैं। यह सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। रंग-बिरंगे गोपी लहंगे और पारंपरिक गहने पहनकर महिलाएं राधा-भाव में लीन हो जाती हैं। अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर गोपी लहंगा पहनने की सोच रही हैं, तो यह सही समय है कुछ नए और ट्रेंडिंग डिजाइनों को अपनाने का। तो आइए जानते हैं उन कुछ ट्रेंडिंग लहंगा डिज़ाइनों के बारे में।

विज्ञापन

नीला मेहंदी प्रिंट गोपी लहंगा

नीले रंग का मेहंदी प्रिंट वाला गोपी लहंगा एक खास ट्रेंड बन चुका है। यह लहंगा परंपरा और स्टाइल का सुंदर संगम है। इसमें हाथों से बने मेहंदी जैसे पैटर्न होते हैं जो इसे खास बनाते हैं। इसे सिल्वर या ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी के साथ पहनें और राधा जैसा लुक पाएं।

विज्ञापन

गुलाबी बंधेजी फ्लोरल लहंगा

गुलाबी रंग का बंधेज प्रिंट और फ्लोरल डिजाइन वाला यह लहंगा पारंपरिक राजस्थान की झलक देता है। बंधेज की बारीक बुनाई और फूलों की छपाई इसे बेहद खास बनाती है। इसे पहनकर आप भक्ति से भरे कार्यक्रमों में सबसे अलग नजर आएंगी।

विज्ञापन

पीला प्रिंटेड गोपी लहंगा

जन्माष्टमी के पर्व पर पीला रंग शुभ माना जाता है। हल्के वजन वाला यह प्रिंटेड लहंगा आरामदायक होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक भी होता है। इसे हरे या नारंगी रंग के ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे के साथ पहनें।

बैंगनी पोल्का डॉट प्रिंट लहंगा

अगर आप कुछ नया और हटके पहनना चाहती हैं, तो बैंगनी रंग का पोल्का डॉट प्रिंट लहंगा एक परफेक्ट चॉइस है। यह रेट्रो स्टाइल के साथ परंपरा का सुंदर मेल है। हल्के झुमके और गजरे के साथ यह लुक आपको भीड़ से अलग दिखाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ