Jal Jeera Recipe: गर्मी से राहत के लिए मिनटों में बनाएं 'जलजीरा', जानें आसान विधि
Edited By Nancy Tomar

Jal Jeera Recipe
Edited By Nancy Tomar

Jal Jeera Recipe
Jal Jeera Recipe: गर्मियों का मौसम है शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहता है। इसके लिए जल जीरा एक बेहतर ऑप्शन है, ये बहुत से लोगों की तो गर्मियों में पहली पसंद होता है।
साथ ही इसका स्वाद भी बहुत शानदार होता है। जलजीरा का सेवन करने से पेट की परेशानियों से भी निजात मिलती है और से डाइजेशन को ठीक रखने में मदद करता है। इसलिए आज हम आपको जलजीरा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसका लाभ लें सकें।
जीरा, आमचूर पाउडर, सौंफ, पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च, काला नमक, अदरक, इमली
जलजीरा बनाने के लिए सबसे पहले आपको 1 चम्मच इमली लेनी है और उसे 1/4 कप गर्म पानी में लगभग 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
जलजीरा चटनी
इसके बाद जलजीरा चटनी बनाने के लिए 1/4 कप पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और जब उनका पानी पूरी तरह निकल जाएं, तो पुदीने के पत्तों को ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें। (ध्यान रहे पुदीने के पत्तों में उसकी डंठल ना जाएं, नहीं तो जलजीरा कड़वा हो जाएगा।)
इमली पानी
इसके बाद भीगी हुई इमली को पानी के साथ अच्छे से मिला लें और फिर इसमें 1.5 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ, ½ चम्मच काली मिर्च और 1 बड़ी इलायची का छिलका डाल लें। इसके बाद 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चुटकी हींग और आवश्यकतानुसार काला नमक डाल लें।
चटनी को पीसे
इसके बाद चटनी को चिकना होने तक पीसें। इसके बाद जलजीरा बनाने के लिए एक बाउल में चटनी निकाल लें और उसमें 1.5 कप पानी डाल लें और इसको अच्छे से मिला लें।
(अगर जरूरत लगे तो इसमें नमक और अमचूर पाउडर मिला लें।) इसके बाद जलजीरा ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें और जब ये ठंडा हो जाए तो इसे सर्व करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: