Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ पुरी की यात्रा को बनाएं यादगार, इन जगहों पर जरूर घूमें

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ यात्रा के दौरान अगर आप भी पुरी जाने का सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि घूमें कहां, तो आइए जानते हैं कि यात्रा के बाद आप ओडिशा में कहां-कहां घूम सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी ट्रिप को कैसे यादगार बना सकते हैं।

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ पुरी की यात्रा को बनाएं यादगार, इन जगहों पर जरूर घूमें

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहां की संस्कृति, समुद्र तट और आसपास की कई खास जगहें इसे और भी खास बनाती हैं। वैसे तो पुरी में घूमने के लिए कई शानदार
स्थल हैं जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। पुरी बीच की सुनहरी रेत और लहरें मन को सुकून देती हैं तो वहीं कोणार्क का सूर्य मंदिर कला और इतिहास का अद्भुत संगम है। अगर आप भी यात्रा के समय पुरी जाने का विचार कर रहे हैं तो अपनी ट्रिप लिस्ट में इन कुछ खास स्थानों को जरूर शामिल करें। ये स्थान न सिर्फ आपकी यात्रा में चार चांद लगाएंगे, बल्कि आपको ओडिशा की  संस्कृति और सौंदर्य से भी रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन

पुरी बीच

Image Source Freepik

विज्ञापन

पुरी बीच की सुनहरी रेत और लहरों की आवाज मन को सुकून देती है। यहां सुबह-सुबह सूर्योदय देखना और शाम को समुद्री हवा का आनंद लेना एक खास अनुभव होता है। अगर आप पुरी जाने का सोच रहे हैं तो यह शांत और सुंदर जगह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

चिल्का झील

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जहां बोटिंग करते हुए डॉल्फिन देखने का मजा ही कुछ और होता है। खासकर सर्दियों में यहां प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर

Image Source Freepik

विज्ञापन

यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह मंदिर अपनी अनोखी वास्तुकला और सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। यह पुरी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।

रघुराजपुर आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स विलेज

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह छोटा-सा गांव पारंपरिक पेंटिंग और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। यहां के कलाकार ‘पटचित्र’ और अन्य हस्त कलाओं में माहिर होते हैं। आप यहां से अपने परिवार और खास लोगों के लिए सुंदर हस्तनिर्मित चीजें खरीद सकते हैं।

बिरला मंदिर

Image Source Freepik

विज्ञापन

पुरी स्थित बिरला मंदिर सफेद संगमरमर से बना एक शांत और खूबसूरत स्थल है। यहां का शांत वातावरण और सुंदर मूर्तियां मन को शांति प्रदान करती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ