International Yoga Day: महिलाओं के लिए वरदान हैं ये योगासन, PCOS रहेगा दूर

आज के समय में बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जो PCOS से पीड़ित हैं, जिस कारण उनकी दिनचर्या में कई परेशानियां आती हैं। लेकिन अगर योग किया जाए तो यह दिक्कत भी आसानी से कम हो सकती है। तो आइए जानते हैं PCOS में किन योगासनों को करना चाहिए।

International Yoga Day: महिलाओं के लिए वरदान हैं ये योगासन, PCOS रहेगा दूर

International Yoga Day: आजकल बहुत सी महिलाएं पीसीओएस जैसी समस्या से जूझ रही हैं। यह एक हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्या है जिसमें पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं। जिस कारण वजन बढ़ने लगता है चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं और कई बार प्रेग्नेंसी में भी दिक्कत आती है। माना जाता है कि लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतें इसकी बड़ी वजह बनती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि योग से इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अगर रोजाना योगासन किया जाए तो हार्मोन संतुलित रहते हैं तनाव कम होता है और पीरियड भी सामान्य होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं 5 असरदार योगासन के बारे में जो पीसीओएस में राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

बद्धकोणासन

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप बद्धकोणासन रोजाना करते हैं तो यह जांघ, कमर और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। यह ओवरी और यूट्रस के कार्य को बेहतर करता है जिससे पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है। कोशिश करें इस आसन को रोजाना 5–10 मिनट करें।

सेतु बंधासन

यह आसन रीढ़ और थायरॉयड ग्रंथि पर असर डालता है जिससे हार्मोन संतुलित रहते हैं। इसके साथ ही यह तनाव को कम करने में भी मदद करता है जो पीसीओएस की मुख्य वजहों में से एक है। इस आसन को रोजाना करें।

विज्ञापन

भुजंगासन

Image Source Freepik

भुजंगासन को रोजाना करने से पेट और निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह ओवरी को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

धनुरासन

धनुरासन पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है जो पीसीओएस से जुड़ी समस्या है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर को लचीला बनाता है।

प्राणायाम

Image Source Freepik

विज्ञापन

पीसीओएस से राहत के लिए सिर्फ शरीर ही नहीं, मन का शांत रहना भी काफी जरूरी है। रोजाना 10 मिनट अनुलोम-विलोम करने से तनाव कम होता है, हार्मोन संतुलन बेहतर होता है और पीसीओएस में राहत मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ